Haryana weather update : हरियाणा में आज फिर से बदलेगा मौसम 16 जिलों में आज तेज बारिश की संभावना

Saroj kanwar
1 Min Read

हरियाणा में रविवार, से फिर से मौसम में बदलाव हो सकता है। हवा में नमी बढ़ने के साथ ही प्रदेश के 16 जिलों में वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। पिछले तीन दिन से मौसम में बदलाव और धूप व उमस के चलते तापमान तेजी से बढ़ा है। हिसार का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री तक पहुंच गया। इससे लोगों को दिन में काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून के कमजोर होने से वर्षा नहीं हो रही है। विज्ञानियों ने मानसून के 27 जुलाई से फिर से एक्टिव होने और वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है। विज्ञानियों
की तरफ से शनिवार शाम को भी वर्षा की चेतावनी जारी की गई। वहीं 28 जुलाई को प्रदेश के 12 से ज्यादा जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में आज वर्षा की संभावना : पंचकूला, यमुनानगर,

गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात्, पलवल, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत् सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *