Haryana Weather Update : हरियाणा में बारिश का कहर बढ़ता जा रहा है. बारिश के कारण हरियाणा के कई जिलों में जलभराव और नदी-नालें ऊफान पर है. हाल ही में मौसम विभाग ने हरियाणा में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आज से अगले 3 दिनों तक हरियाणा के 18 जिलों में भारी बारिश हो सकती है. IMD के मुताबिक पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, रोहतक में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश हो सकती है.
इसी के साथ कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, फतेहाबाद, हिसार, सिरसा, झज्जर, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, गुरुग्राम में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार चार जिलों भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में मौसम सामान्य रहेगा. बारिश के कारण पानीपत, हिसार, फतेहाबाद और जींद जलभराव देखने को मिल रहा है. लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है.
9 सितंबर : मौसम विभाग के अनुसार पंचकुला, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत और सोनीपत में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसी के साथ जींद, रोहतक, फरीदाबाद और पलवल में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है.
10 सितंबर : मौसम विभाग के अनुसार पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. जींद, सोनीपत और रोहतक में गरज-चमक के साथ भारी बारिश अनुमान है.
11 सितंबर : मौसम विभाग के अनुसार पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में आसमानी बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना हो सकती है.