Haryana news :  8 महिला पहलवानों का भारतीय टीम में चयन, लड़कों में रोहतक के एक व सोनीपत के दो का चयन

Saroj kanwar
2 Min Read

बेटियों ने एक बार फिर अपने दमखम से देश का मान बढ़ाया है। दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में ट्रायल के दौरान चयनित 10 महिला पहलवानों में आठ हरियाणा की हैं। सर्बिया में 20 से 27 अक्तूबर तक होने वाली अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम की प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं, इनमें दो महिला पहलवान दिल्ली की हैं।

भारतीय टीम में चयनित महिला पहलवानों में सोनीपत की सारिका मलिक व हनी, हिसार की हंसिका, जींद की नीशू, पुलकित व दीक्षा, रोहतक की सविता और भिवानी की दीक्षा मलिक हैं। वहीं, दिल्ली से नेहा शर्मा और सृष्टि शामिल हैं।

भारतीय टीम में रोहतक के सर छोटूराम  स्टेडियम में ट्रेनिंग लेने वालीं चार पहलवानों में दिल्ली से नेहा शर्मा (57 किग्रा) और हरियाणा की सारिका मलिक (59 किग्रा), सविता दलाल (62 किग्रा) और दीक्षा मलिक (72 किग्रा) हैं।

इनके कोच मनदीप ने बताया कि प्रदेश की ये बेटियां सर्बिया की धरती से देश के लिएपदक जीतकर लौटेंगी और भारत का तिरंगा ऊंचा फहराएंगी।

इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में करीब 700 पहलवान भाग लेंगी। मुकाबले सर्बिया के नोवी साद स्थित स्टेडियम में होंगे जहां ग्रेको-रोमन, महिला और फ्रीस्टाइल तीनों वर्गों में स्पर्धाएं होंगी। सबसे पहले ग्रेको-रोमन
बाउट्स होंगे। इनके बाद महिला और फ्रीस्टाइल मुकाबले खेले जाएंगे।

पिछले वर्ष इसी प्रतियोगिता में भारतीय दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 पदक (1) स्वर्ण, 2 रजत, 6 कांस्य) अपने नाम किए थे। महिला टीम ने विशेष रूप से प्रभावशाली प्रदर्शन दिखाया था।

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लड़कों के ट्रायल लखनऊ में हुए। लड़कों के 74 किलोग्राम भारवर्ग में रोहतक के परविंदर, 63 किलोग्राम में सोनीपत के गौरव और 60 किलोग्राम में सोनीपत के कुनाल का चयन हुआ है। ये सभी पहलवान रोहतक के देव कॉलोनी स्थित मेहर सिंह अखाड़े में कोच रणबीर ढाका के पास अभ्यास करते हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *