Haryana News: हरियाणा में नायब सरकार ने कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात, सैलरी में की 5% बढ़ोतरी

Saroj kanwar
2 Min Read

Haryana News: हरियाणा प्रदेश में सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में 5% बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। प्रदेश सरकार ने सैलरी में बढ़ोतरी का यह फैसला हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत राज्य में काम कर रहे कर्मचारियों के लिए लिया है। जानकारी के अनुसार नायब सरकार ने आज हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कर्मचारियों के वेतन में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए यह आदेश राज्य में 1 जून 2025 से लागू माने जाएंगे।

सैलरी बढ़ोतरी को लेकर सरकार ने किया लेटर जारी

हरियाणा प्रदेश में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत काम कर रहे कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी को लेकर आज प्रदेश सरकार की तरफ से
लेटर जारी कर दिया गया है। सरकार द्वारा जारी किए गए सैलरी बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर हरियाणा वित्त विभाग ने भी अपनी सहमति जता दी है। इस लेटर में लिखा गया है कि मजदूरी दरों में 5% की वृद्धि के साथ सरकार द्वारा संशोधन कर उसे अब 50 रुपए कर दिया गया है। सरकार की फैसले से प्रदेश में काम कर रहे HKRN के करीब 1.18 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। पाठकों को बता दें कि प्रदेश सरकार बीते 1 वर्ष में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत काम कर रहे कर्मचारियों की सैलरी में दो बार बढ़ोतरी कर चुकी है। इससे पहले सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों की जून महीने में 5 प्रतिशत सैलरी बढ़ाई थी। उस दौरान HKRN के कर्मचारियों की सैलरी में अधिकतम 1200 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई थी।

सरकार ने किया लेटर जारी
TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *