Haryana News: हरियाणा में छात्राओं को निशुल्क मिलेंगे सैनिटरी पैड, नायब सरकार ने 1763 करोड़ रुपए के विभिन्न खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी

Saroj kanwar
3 Min Read

Haryana News: हरियाणा प्रदेश में आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में एचपीपीसी की बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों से जुड़े वस्तुओं के खरीद प्रस्तावों एवं रेट कॉन्ट्रैक्ट हेतु 1763 करोड रुपए मंजूर किए। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की छात्राओं के लिए निशुल्क सेनेटरी पैड आवंटित करने की योजना को भी मंजूरी दी। इस योजना के तहत प्रदेश में पढ़ाई कर रही छठी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक कि छात्राओं को शामिल किया गया है। इसके अलावा बैठक में डिजिटल सेवाओं के विस्तार और ई-गवर्नेस को मजबूत करने के लिए उपकरणों के आधुनिकीकरण तरीकों को अपने पर भी जोर दिया गया। ई-गवर्नेंस को मजबूत करने के लिए उपकरणों के आधुनिकरण हेतु मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से क्लाउड सर्वर और स्टोरेज क्षमता सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की योजना को मंजूरी थी। मुख्यमंत्री के स्पेशलिस्ट प्रदेश में सरकारी सेवाओं के वितरण में गति और पारदर्शिता के साथ कुशलता को भी बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने गुणवत्ता पर ध्यान देने के दिए आदेश 

हरियाणा प्रदेश में आज मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई एचपीपीसी की बैठक में सीएम ने गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने हेतु स्पष्ट निर्देश दिए। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सभी काम तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश भी दिए। सीएम नायब सैनी ने बैठक के दौरान कहां की जनता को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना ही हमारी सरकार का प्रथम लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार वित्तीय संसाधनों के बेहतर उपयोग और पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध है। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 35 नई बसें खरीदने हेतु 12 करोड रुपए की राशि मंजूर की। इसके अलावा बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 234 करोड रुपए से अधिक की राशि को मंजरी दी गई। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ कैबिनेट मंत्री अनिल विज और महिपाल डंडा सहित श्याम सिंह राणा भी मौजूद रहे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *