Hartalika Teej 2025: इस दिन मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें शुभ मुहूर्त और अद्भुत संयोग 

Saroj kanwar
2 Min Read

Hartalika Teej 2025 : हर साल हरतालिका तीज देश भर में धूमधाम से मनाई जाती है. हिंदू धर्म में  करवा चौथ, हरियाली तीज और कजरी तीज की तरह हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है.

हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है. शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 25 अगस्त को दोपहर 12:35 से हो रही है, जिसका समापन 26 अगस्त दोपहर 1:55 पर होगा.

इस साल ये व्रत 26 अगस्त, 2025 को रखा जाएगा. हरितालिका तीज की पूजा का शुभ मुहूर्त 26 अगस्त को सुबह 5:56 से 8:31 तक रहेगा. इस व्रत में भगवान शंकर और माता पार्वती की विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना करते है.

इस बार हरतालिका तीज पर कई शुभ संयोग बन रहे है. इसमें महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा. इसके अलावा हस्त नक्षत्र में संध्या और शुभ योग बनेगा. इस दिन पूजा करने से 10 गुना फल मिलता है.

हरतालिका तीज का व्रत करने से पति को लंबी आयु, अखंड सौभाग्य और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति होती है. इस दिन आप माता पार्वती को 16 श्रृंगार अर्पित करना चाहिए.

इस व्रत को कुंवारी लड़कियां भी रखती है. व्रत रखने के लिए सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना चाहिए और भगवान शंकर व माता पार्वती पूजा करनी चाहिए. 
 

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *