GSEB HSC Result 2025: गुजरात बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम जारी, जाने पास होने के लिए कितने मार्क्स चाहिए होंगे 

Saroj kanwar
3 Min Read

GSEB HSC Result 2025: गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने कक्षा 12वीं साइंस एवं जनरल स्ट्रीम की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना सीट नंबर और सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा।

जनरल स्ट्रीम का रिजल्ट

जनरल स्ट्रीम में कुल 40,865 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें से 33,731 छात्रों ने परीक्षा दी। इन में से 17,397 छात्र सफल हुए हैं। इस प्रकार जनरल स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत 51.58% दर्ज किया गया है, जो कि संतोषजनक प्रदर्शन माना जा सकता है।

साइंस स्ट्रीम का प्रदर्शन

साइंस स्ट्रीम की सप्लीमेंट्री परीक्षा में 19,251 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। इनमें से 16,789 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया और 6,978 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। इस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 41.56% रहा है, जो पिछली बार की तुलना में थोड़ा सुधार दर्शाता है।
ऐसे करें GSEB HSC सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 चेक

छात्र अपने परिणाम और मार्कशीट निम्नलिखित स्टेप्स के माध्यम से आसानी से चेक कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर HSC सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना सीट नंबर और गिवन कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • अब “Go” बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी। जिसे आप डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकते हैं।

डायरेक्ट लिंक और एग्जाम की तिथियां

  • जनरल स्ट्रीम की परीक्षा: 23 जून से 3 जुलाई 2025
  • साइंस स्ट्रीम की परीक्षा: 23 जून से 30 जून 2025
  • रिजल्ट की जांच के लिए डायरेक्ट लिंक: gseb.org HSC Supply Result 2025

कुछ ही दिनों में स्कूल पहुंचेंगी संशोधित मार्कशीट

बोर्ड ने यह भी बताया है कि सभी सफल छात्रों की संशोधित ओरिजिनल मार्कशीट उनके संबंधित स्कूलों में कुछ दिनों में भेज दी जाएगी। इसके बाद छात्र अपने स्कूल जाकर मार्कशीट की हार्ड कॉपी प्राप्त कर सकते हैं। इससे आगे की दाखिला प्रक्रिया और करियर योजनाओं में उन्हें सुविधा होगी।

\छात्रों के लिए सलाह

सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी डिजिटल मार्कशीट की सॉफ्ट कॉपी डाउनलोड करके सेव रखें और स्कूल से मिलने वाली ओरिजिनल कॉपी को भी सुरक्षित रूप से फाइल में रखें ताकि भविष्य में किसी दाखिले या दस्तावेज़ सत्यापन में कोई दिक्कत न आए।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *