Gold Silver Rate: ऑल टाइम हाई का स्तर छुने के बाद चांदी पड़ी नरम, सोने के भाव रहे स्थिर 

Saroj kanwar
3 Min Read

Today Gold Silver Rate: चांदी के दामों में पिछले कुछ दिनों से बंपर बढ़ोतरी देखने को मिली। लगातार चांदी की कीमतों में और एक बढ़ोतरी से दामों ने नया ऑल टाइम हाई का स्तर बनाए। अब एक बार फिर चांदी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का दौर रुक गया है। चांदी की कीमतों में ऑल टाइम हाई का स्तर बनाने के बाद एक बार फिर नरमी देखी गई है। चांदी की कीमतों में जहां कमी देखने को मिली है, वही सोने के भाव स्थिरता देखने को मिली है। 

जानकारी के अनुसार स्थानीय सर्राफा बाजारों में शनिवार, 26 जुलाई को सोने की कीमतों ना तो बढ़ोतरी दर्ज की गई और ना ही गिरावट दर्ज की गई यानी सोने की कीमतें (Gold rate update) शनिवार को स्थिर रही। जबकि चांदी की कीमतों में हल्की नरमी दर्ज की गई। नकद में सोना केडबरी 98,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर स्थिर रहा, जो एक दिन पहले शुक्रवार को भी इसी स्तर पर थी। शनिवार को चांदी चौरसा 114400 रुपये प्रति किलो (Silver price update) पर दर्ज हुई, जो शुक्रवार के मुकाबले 700 रुपये कम दर्ज की गई। 

देखिए क्या रहा अंतरराष्ट्रीय बाजारों का रुझान

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के रुझान की बात करें तो वैश्विक बाजारों में सोना 3336 डॉलर प्रति औंस (Dollar rate update) पर स्थिर रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 3816 सेंट प्रति औंस पर आ गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार  विशेषज्ञों के अनुसार, डॉलर में हल्की मजबूती और मांग में सुस्ती के कारण चांदी (Silver price update) पर दबाव रहा, जबकि सोना निवेशकों की सुरक्षित पनाहगाह बना रहा। कारोबारियों का कहना है कि आगामी सप्ताह में अमेरिकी आर्थिक आंकड़े और घरेलू मांग का असर सोने-चांदी की चाल पर पड़ सकता है। 

देखिए विभिन्न शहरों में सोने के भाव

विभिन्न शहरों में सोने की कीमतों की बात करें तो मध्यप्रदेश के रतलाम शहर में सोना 98550, जेवरात 90272 और चांदी का भाव 114400 रुपए चल रहा है। वहीं सोना केडबरी 98600 एक दिन पूर्व 98600 आरटीजीएस 100700, सोना 22 कैरेट 92100 चांदी चौरसा 114400 एक दिन पूर्व 115100 आरटीजीएस में 116000 चांदी टंच 114700 रुपए का भाव चल रहा है। उज्जैन में 24 कैरेट सोने का भाव 98500 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 90,300 प्रति 10 ग्राम के हिसाब से चल रहा है। वहीं चांदी का भाव 1,15,000 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *