Gold-Silver Price Today :मंगलवार सुबह धड़ाम से गिरा सोने का भाव, जाने 24 कैरेट सोने की नई कीमत

Saroj kanwar
3 Min Read

Gold-Silver Price Today: देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 24 कैरेट सोना मंगलवार को घटकर ₹96,596 प्रति 10 ग्राम हो गया है। जबकि चांदी की कीमत ₹1,06,531 प्रति किलो पर आ गई है।

IBJA की वेबसाइट पर जारी किए गए रेट्स

आईबीजेए की वेबसाइट के अनुसार सोने की शुद्धता के अनुसार ताजा भाव नीचे दिए गए हैं:

सोने की शुद्धताप्रति 10 ग्राम रेट
24 कैरेट₹96,596
23 कैरेट₹96,209
22 कैरेट₹88,482
18 कैरेट₹72,447
14 कैरेट₹56,509
चांदी (999 शुद्धता)₹1,06,531 प्रति किलो

वैश्विक कारणों से टूटा सोना, चांदी स्थिर

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोर मांग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आयात शुल्क की धमकियों के चलते दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत ₹550 की गिरावट के साथ ₹98,570 प्रति 10 ग्राम रह गई।

99.9% शुद्धता वाला सोना शनिवार को जहां ₹99,120 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं सोमवार को यह गिरकर ₹98,570 पर आ गया। 99.5% शुद्धता वाला सोना भी ₹500 की गिरावट के साथ ₹98,100 प्रति 10 ग्राम हो गया।

चांदी की कीमतें सोमवार को स्थिर रही और ₹1,04,800 प्रति किलो पर बनी रहीं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 1.17% गिरकर \$3,297.69 प्रति औंस पर बंद हुआ।

City Wise सोने का रेट

भारत के विभिन्न शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के भाव इस प्रकार हैं:

शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
दिल्ली₹98,560₹90,360₹73,940
मुंबई₹98,410₹90,210₹73,810
कोलकाता₹98,410₹90,210₹73,810
चेन्नई₹98,410₹90,210₹74,410
जयपुर₹98,560₹90,360₹73,940
लखनऊ₹98,560₹90,360₹73,940
नोएडा₹98,560₹90,360₹73,940
गुरुग्राम₹98,560₹90,360₹73,940
पटना₹98,460₹90,260₹73,850
हैदराबाद₹98,410₹90,210₹73,810

वायदा बाजार में भी दिखी कमजोरी, गिरा सोना

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोमवार को अगस्त डिलीवरी वाले सोने का भाव ₹528 की गिरावट के साथ ₹96,462 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसमें 12,305 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों के मुताबिक यह गिरावट वैश्विक संकेतों में कमजोरी के कारण आई है। न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव 0.78% गिरकर \$3,311.14 प्रति औंस रहा।

चांदी की कीमत में भी दिखा असर

वायदा बाजार में चांदी के सितंबर अनुबंध की कीमत ₹694 घटकर ₹1,07,735 प्रति किलोग्राम रह गई। एमसीएक्स पर इसमें 16,370 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.14% गिरकर \$36.54 प्रति औंस पर पहुंच गई।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *