Gold Silver Price Today :शाम को धड़ाम से गिरा सोने का भाव, जाने 10 ग्राम सोने का ताजा भाव

Saroj kanwar
4 Min Read

Gold Silver Price Today: जून का अंतिम सप्ताह चल रहा है और देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. यदि आप गहने या निवेश के उद्देश्य से खरीदारी की सोच रहे हैं तो आज यानी 27 जून 2025 के ताज़ा भाव जरूर चेक करें.

सोने के भाव में आई ₹930 की गिरावट


आज के दिन 24 कैरेट सोने के दाम में ₹930 प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है. इस गिरावट के बाद 24 कैरेट गोल्ड ₹1 लाख के नीचे और 1 किलो चांदी ₹1 लाख के ऊपर ट्रेंड कर रही है. यह स्थिति खरीदारों के लिए अच्छा मौका साबित हो सकती है.

आज का 24 कैरेट सोने का रेट


देश के विभिन्न शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमतें कुछ इस प्रकार हैं
भोपाल/इंदौर: ₹98,070 प्रति 10 ग्राम
दिल्ली/जयपुर/लखनऊ/चंडीगढ़: ₹98,170 प्रति 10 ग्राम
हैदराबाद/मुंबई/केरल/बेंगलुरु/चेन्नई: ₹98,020 प्रति 10 ग्राम
यह रेट आमतौर पर 99.9% शुद्धता वाले सोने पर लागू होता है.


22 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट


22 कैरेट गोल्ड जो गहनों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है. 22 कैरेट गोल्ड की कीमतें आज इस प्रकार हैं:
भोपाल/इंदौर: ₹89,900 प्रति 10 ग्राम
दिल्ली/लखनऊ/जयपुर: ₹90,000 प्रति 10 ग्राम
हैदराबाद/कोलकाता/मुंबई/केरल: ₹89,850 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट में आमतौर पर 91.6% शुद्धता होती है.

18 कैरेट सोने का ताज़ा भाव


18 कैरेट सोना जो ज्यादातर फैंसी डिज़ाइन और स्टाइलिश ज्वेलरी के लिए प्रयोग में आता है. उसकी कीमतें इस प्रकार हैं:

दिल्ली: ₹73,640 प्रति 10 ग्राम
कोलकाता/मुंबई: ₹73,530 प्रति 10 ग्राम
भोपाल/इंदौर: ₹73,560 प्रति 10 ग्राम
चेन्नई: ₹74,050 प्रति 10 ग्राम
यह सोना 75% शुद्धता (750 हॉलमार्क) वाला होता है.

चांदी ने पार की 1 लाख की रेखा


1 किलो चांदी की कीमत में भी हल्की गिरावट के बावजूद इसकी कीमत अभी भी ₹1,07,900 के ऊपर चल रही है. शहरवार रेट देखें:
दिल्ली/जयपुर/लखनऊ/कोलकाता/मुंबई/अहमदाबाद: ₹1,07,900 प्रति किलो
भोपाल/इंदौर: ₹1,07,900 प्रति किलो
चेन्नई/मदुरै/हैदराबाद/केरल: ₹1,17,900 प्रति किलो
अगर आप चांदी के बर्तन, गहने या निवेश के रूप में खरीदना चाहते हैं तो यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण है.

सोने की शुद्धता कैसे पहचानें?


सोना खरीदते समय उसकी शुद्धता की जांच करना बेहद ज़रूरी होता है. इसके लिए भारत सरकार द्वारा हॉलमार्क प्रणाली लागू की गई है. आइए जानें शुद्धता कैसे चेक करें:

24 कैरेट सोना – 99.9% शुद्धता (हॉलमार्क – 999)
23 कैरेट सोना – 95.8% शुद्धता (हॉलमार्क – 958)
22 कैरेट सोना – 91.6% शुद्धता (हॉलमार्क – 916)
21 कैरेट सोना – 87.5% शुद्धता (हॉलमार्क – 875)
18 कैरेट सोना – 75.0% शुद्धता (हॉलमार्क – 750)


24 कैरेट सोने से नहीं बनते गहने


24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध जरूर होता है. लेकिन यह बहुत नरम होने के कारण इससे गहने नहीं बनाए जा सकते. इसलिए दुकानदार अधिकतर 22, 20 या 18 कैरेट गोल्ड के गहने बेचते हैं. गहनों में अक्सर तांबा, चांदी या जिंक जैसी धातुओं को मिलाया जाता है.


ISO से प्रमाणित हो हॉलमार्क


ISO (Indian Standard Organization) की ओर से मान्यता प्राप्त हॉलमार्क ही आपके सोने की असली पहचान है. सोने की किसी भी खरीदारी से पहले इस हॉलमार्क को जरूर देखें, ताकि धोखाधड़ी से बचा जा सके.

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *