Gold Silver Price Today :बुधवार दोपहर को लुढ़क सोने-चांदी की कीमतें, मानसून मौसम में आई भारी गिरावट

Saroj kanwar
3 Min Read

Gold Silver Price Today: गुरू पूर्णिमा से ठीक पहले सोने और चांदी के दामों में बदलाव देखने को मिला है। 9 जुलाई 2025 बुधवार को सोने के रेट में ₹660 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। जबकि चांदी की कीमत स्थिर बनी हुई है। ताजा रेट्स के अनुसार 24 कैरेट सोने के दाम 98,330 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं और चांदी का भाव 1,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।

जानिए 9 जुलाई को किस कैरेट सोने का क्या भाव है

आज 22 कैरेट सोने के रेट 90,150 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। जबकि 18 कैरेट सोना 73,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। सोने की कीमतों में आई गिरावट से ग्राहकों को फायदा हो सकता है। खासकर उन लोगों के लिए जो गुरू पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं।

देशभर के प्रमुख शहरों में 18 कैरेट सोने के रेट

  • दिल्ली: ₹73,760
  • कोलकाता व मुंबई: ₹73,640
  • इंदौर व भोपाल: ₹73,680
  • चेन्नई: ₹74,250

22 कैरेट सोने की कीमतें

  • भोपाल, इंदौर: ₹90,005
  • जयपुर, लखनऊ, दिल्ली: ₹90,150
  • हैदराबाद, केरल, मुंबई, कोलकाता: ₹90,000

24 कैरेट सोने का आज का भाव

  • भोपाल, इंदौर: ₹98,230
  • दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹98,330
  • हैदराबाद, केरल, बैंगलुरु, मुंबई, चेन्नई: ₹98,180

चांदी के दाम अब भी 1 लाख के पार

  • जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद: ₹1,10,000 प्रति किलो
  • चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, केरल: ₹1,20,000
  • भोपाल, इंदौर: ₹1,10,000

हॉलमार्क से जानिए सोने की शुद्धता

सोने की शुद्धता को पहचानने के लिए हॉलमार्क जरूरी है। ISO (Indian Standard Organization) द्वारा तय की गई यह प्रणाली सोने की गुणवत्ता को सुनिश्चित करती है।24 कैरेट गोल्ड: 99.9% शुद्ध (हॉलमार्क: 999)

23 कैरेट: 95.8% शुद्ध (हॉलमार्क: 958)

22 कैरेट: 91.6% शुद्ध (हॉलमार्क: 916)

21 कैरेट: 87.5% शुद्ध (हॉलमार्क: 875)

18 कैरेट: 75.0% शुद्ध (हॉलमार्क: 750)

24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है। लेकिन उससे आभूषण नहीं बनाए जाते। इसलिए 22, 20 या 18 कैरेट सोना ही ज्यादातर ज्वेलर्स द्वारा बेचा जाता है।

कैसे करें प्योरिटी की जांच?

  • सोने पर BIS हॉलमार्क, कैरेट का अंकन और जौहरी की यूनिक आईडी जरूर देखें।
  • हॉलमार्क स्टांप में साल, टेस्ट सेंटर का कोड और BIS का लोगो मौजूद होता है।
  • 24 कैरेट = 24/24 = 1.0 (100% शुद्धता), 22 कैरेट = 22/24 = 0.916 (91.6% शुद्धता)।

क्या अभी सोना खरीदना सही है?

गुरू पूर्णिमा जैसे पवित्र अवसरों पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में 660 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट से ग्राहकों के लिए यह खरीदारी का अच्छा मौका हो सकता है। वहीं चांदी के भाव ऊंचाई पर हैं। लेकिन निवेश के लिहाज से यह भी लाभकारी विकल्प हो सकता है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *