देश में त्योहारी सीजन और शादी के सीजन के खत्म होने के बाद में सोने की दामों में लगातार रिरिकॉर्ड तेजी देखना को मिल रही है। आज सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट आयी है। आइये जानते है कहाँ तक पहुंचे है 18 से 24 कैरट सोने के भाव ।
भारतीय बाजार हुआ कमजोर
वैश्विक बाजार में पिछले कुछ समय से मंदी का दौर चल रहा है। अब वैश्विक मंदी का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। भारतीय बाजार में मंदी के चलते सोने के भाव कम हो रहा है आज सुबह मार्केट खुलने पर सोने का भाव फ्लैट थे उसके बाद कल के दामों में सोना चल रहा था। बाद में भारतीय मार्केट मंद होने के चलते सोने के दामों में गिरावट आ गई।
ट्रंप के फैसलों से आई वैश्विक बाजार में मंदी
अमेरिका में हाल ही में राष्ट्रपति पद के चुनाव संपन्न हुए है पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोबारा से राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया। उन्होंने राष्ट्रपति बनते ही पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन के 50 से ज्यादा फेसलो को तत्काल प्रभाव से बदला। ऐसे में ट्रंप के फैसला और अमेरिका की PMI रिपोर्ट के इंतजार में वैश्विक बाजार में मंदी चल रही है। पूरे बाजार में अमेरिका की नई पॉलिसी का इंतजार हो रहा है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव –
देश की राजधानी नई दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दाम 82,240 और 22 कैरेट सोने के दाम 75,390 प्रति 10 ग्राम है। वही देश की आर्थिक राजधानी के नाम से मशहूर मुंबई में 24 कैरेट सोने के दाम 82,080 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 75 ,240 रूपये प्रति 10 ग्राम है।
वहीं, कोलकता में 24 कैरेट सोने के दाम 82,080 और 22 कैरेट सोने के दाम 75,240 रुपये प्रति 10ग्राम है।
चांदी की कीमतों में गिरावट
सोने के साथ-साथ चांदी के दाम में भी गिरावट आयी है। चांदी के दाम आज 96400 किलो के हो गए। पिछले कई महीनो में सोने के साथ चांदी के दामों में भी लगातार तेजी आ रही थी। चांदी के दामों में शुक्रवार को ठहराव देखने को मिला था।। निवेश की कमजोर डिमांड चांदी के दामों को स्थिर बनाए हुए है।