Gold Rate Hike Update: शिखर पर पहुंचे सोने के दाम, बढ़ोतरी के साथ कीमतों ने बनाए नए रिकॉर्ड 

Saroj kanwar
3 Min Read

Gold Price Update: सोने के भाव में आई तेजी के साथ सराफा बाजार में भाव एक लाख 1800 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। मध्य प्रदेश के रतलाम शहर में शनिवार को पहली बार सोना इस भाव (Gold Rate Hike) पर बिका है। वहीं जेवराती सोने के भाव 93,249 रुपए प्रति दस ग्राम रहे। सोने के साथ ही चांदी के भाव (Silver Price Update) में भी तेजी आई और चांदी एक लाख 17 हजार 300 रुपए प्रतिकिलो बिकी।

सराफा व्यापारी कीर्ति बड़जात्या ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी से सोने और चांदी के भाव (Gold Silver price update) बढ़ रहे हैं। त्योहार के बाद शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। इससे यह तेजी आगे भी जारी रह सकती है। उन्होंने कहा कि इस बार दिवाली पर सोने की कीमतों में बंपर बढ़ोतरी होने के आसार हैं। वहीं दूसरी सोने के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलती है

यह चमकीली धातु दिन प्रतिदिन आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही है। रतलाम शहर में 22 कैरेट सोने के दाम (Today Gold Price) 93,249 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के दाम 1,01,800 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। 

देश के बड़े शहरों में इस प्रकार चल रहा है सोने का भाव 

देश के बड़े शहरों में सोने की कीमतों (Today Gold Rate Update) की बात करें तो इंडिया बुलियन एवं ज्वेलर्स की रिपोर्ट के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव 92,290 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 1,00,670 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से चल रहा है। 

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 22 कैरेट सोना 92,140 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 1,00520 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से मिल रहा है। 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 22 कैरेट सोने के दाम (Gold Price Update) 92,190 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के दाम 1,00,570 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से चल रहे हैं। वहीं चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमतें 92,140 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमतें 1,00520 रुपए प्रति 10 ग्राम रही।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *