Gold Rate Hike: जेवराती सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड, कीमत पहुंची 1 लाख 394 हजार रु. प्रति दस ग्राम पर 

Saroj kanwar
2 Min Read

Today Gold Rate: देश में सोने कीमतें आए दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। सराफा बाजार में सोने-चांदी के दाम लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। शुक्रवार को सोने के भाव में 1150 रुपए की तेजी दर्ज की गई। भाव बढ़कर 1 लाख 9600 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए।

वहीं जेवराती सोना पहली बार 1 लाख रुपए के पार चला गया। यह 1 लाख 394 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। सराफा व्यापारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही तेजी का असर घरेलू बाजार पर सीधा पड़ रहा है। त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है, जिससे मांग और बढ़ने की संभावना है। इस साल अब तक जेवराती सोना 28,396 रुपए प्रति दस ग्राम महंगा हुआ है। 1 जनवरी 2025 को जेवराती सोना 71,998 रुपए प्रति दस ग्राम था। प्योर सोने के भाव उस समय 78,500 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

चांदी भी हुई महंगी

चांदी भी 800 रुपए महंगी-सोने के साथ-साथ चांदी के भाव में भी तेजी दर्ज हुई। शुक्रवार को चांदी 800 रुपए प्रति किलो महंगी होने से 1 लाख 26 हजार 400 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। चांदी के भाव पहली बार इस स्तर पर पहुंचे हैं।

सोने की कीमतों में तेजी के कारण 

सराफा व्यापारी एसोसिएशन के कीर्ति बड़जात्या ने बताया कि टैरिफ वार, औद्योगिक विकास की रफ्तार और डॉलर की मजबूती के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने-चांदी के भाव तेजी से बढ़ रहे हैं। इसका सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ रहा है। त्योहारी सीजन में खरीदारी और बढ़ेगी, जिससे भाव में आगे भी तेजी जारी रहने की संभावना है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *