Gold Rate Hike: गोल्ड ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, कीमतें पहुंची 1 लाख 12 हजार 900 रुपए भाव

Saroj kanwar
2 Min Read

Today Gold Price Update: सोने की कीमतें सारे रिकॉर्ड तोड़कर 1 लाख 12 हजार 900 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई हैं। यह सोने का अब तक हाई भाव है। चांदी की कीमतों की चमक भी बरकरार है। शुक्रवार को चांदी 1 लाख 31 हजार रुपए प्रति किलो तक बिकी। दोनों ही मूल्यवान धातुओं की तेजी से सराफा के साथ एमसीएक्स कारोबारी भी हैरानी में हैं। व्यापारियों के अनुसार वैश्विक हलचल जैसे युद्ध, टैरिफ जैसे कारणों से अस्थिरता होने से लोगों में असमंजसता बनी हुई है। इससे सोने-चांदी के सौदे ज्यादा हो रहे हैं, जिससे कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। तेजी जारी रहने की संभावना है।

जेवराती ग्राहकी हो रही है कम 

सोने की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से जेवराती ग्राहकी भी कम होती जा रही है। एक तो कीमतें बहुत ज्यादा चढ़ चुकी हैं। उस पर श्राद्ध पक्ष चल रहा है। ऐसे में सराफा बाजार में जेवराती ग्राहकी लगभग नहीं के बराबर है। मध्य प्रदेश के रतलाम शहर के ज्वैलर्स मनोज शर्मा ने बताया कि अभी की स्थिति में तो आगे भी कीमतें बढ़ने की संभावना है। हालांकि भाव आल टाइम हाई हो गए हैं। इसलिए कुछ कहा नहीं जा सकता है। खरीदी-बिक्री दोनों में रिस्क है। चांदी आइटम के निर्माता धर्मेंद्र रांका बताते हैं कि चांदी की कीमतें और बढ़ सकती हैं। कुछ सालों पहले तक चांदी के भाव सोने से बहुत ज्यादा हुआ करते थे, जबकि अभी बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। ऐसे में लगता है चांदी की कीमतें और बढ़ेंगी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *