Gold rate : सोने के भाव में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट, देखें आज सोने चांदी के भाव

Saroj kanwar
1 Min Read

घरेलू सराफा बाजार में कीमतें रिकॉर्ड स्तर से घट गई। देशभर में 24 कैरेट सोने की औसत कीमत 1,653 रुपए घटकर 98,880 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। 22-कैरेट सोना रिकॉर्ड स्तर से 1,514 रुपए सस्ता होकर 90,574 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। चांदी की औसत कीमत भी रिकॉर्ड स्तर से 758 रुपए घटकर 1,15,092 रुपए प्रति किलो रह गई।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक, 23 जुलाई को 24-कैरेट सोना 1,00,533 रुपए और 22-कैरेट सोना 92,088 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड पर थे। इसी दिन चांदी भी 1,15,850 रुपए किलो के रिकॉर्ड लेवल तक पहुंची थी। एलकेपी सिक्युरिटीज के वीपी और रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी ने कहा कि ट्रेड डील में रुकावट के कारण सोने की कीमतें बढ़ रही थीं। लेकिन, नए समझौतों की घोषणा से तनाव कम हुआ और दाम घटने लगे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *