Gold Rate : अर्श से फर्श पर आया सोना, अब इतने में मिल रहा 10 ग्राम

Saroj kanwar
4 Min Read

Gold Silver Rate : सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर अब भी जारी है। बीते कुछ दिनों के ताबड़तोड़ उछाल के बाद अब इन दिनों सोने की कीमतों में खूब गिरावट देखी जा रही है। अगर आप भी इन दिनों सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे  में आइए खबर में जानते हैं कि गोल्ड के रेट (Gold Silver Rate) क्या चल रहे हैं।

HR Breaking News (Gold Rate) शादियों के सीजन में एक बार फिर सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। अभी आपके पास भी गोल्ड खरीदने का सुनहरा मौका हो सकता है। इन दिनों गोल्ड-सिल्वर के रेट  अपने ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड से काफी नीचे बने हुए हैं। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि सर्राफा बाजार में  गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।

MCX पर सोने-चांदी के भाव 


मिडिल ईस्ट में बढ़ रहे तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमत में तेजी बढ़ी है, जिसका असर सोने चांदी की कीमतों (gold silver prices) पर देखा जा रहा है। भारत MCX दो दिनो पहले सोने का भाव 1,44,825 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था और चांदी का भाव (Chandi ke Rate)  2,27,470 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुआ। ऐसे ही कॉमेक्स पर गोल्ड रेट $4,492.00 प्रति औन्स पर क्लोज हुआ और सिल्वर रेट $67.810 प्रति औन्स पर बंद हुआ।

आखिरी कारोबारी से कितना कम हुआ सोना


पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 13 मार्च 2026 को MCX पर सोने की कीमत (Gold Price on MCX) 1,58,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई थी। यानि एक सप्ताह में सोना 13,575 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है।  इस दौरान चांदी की कीमत 2,59,249 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी, यानि एक सप्ताह में चांदी की कीमत (Chandi ke Rate) में 31,779 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है।


बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन कॉमेक्स पर गोल्ड रेट (Gold Rate on Comex)$ 5023.10 प्रति औंस पर क्लोज हुआ और सिल्वर रेट 80.645 प्रति औंस पर बंद हुआ। यानि अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार में गोल्ड और सिल्वर में तकरीबन $531.1 प्रति औन्स और $12.835 प्रति औन्स की नरमी देखी गई है। 

22 मार्च को दिल्ली में सोने चांदी का ताजा भाव


राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां  पर आज 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price)  1,46,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रिकॉर्ड की गई है और 22 कैरेट सोना 1,33,950 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 1,09,630 रुपये प्रति 10  ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही प्रति किलो चांदी का भाव 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। 
इससे पहले सोने-चांदी की कीमतों (Gold and silver prices) ने 29 जनवरी को आल टाइम हाई रिकॉर्ड छुआ था। उस समय में सोने का भाव 1,80,000 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव 4,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुआ था।

आगामी समय में कैसी रहेगी सोने की चाल 


सोने चांदी पर कीमतों में मैक्रोइकोनॉमिक फैक्टर (Macroeconomic Factors) के चलते दबाव देखा जा रहा है। देशभर में अभी सोने का भाव 1,50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव (Chandi Ke Rate) 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नीचे ट्रेड कर रहा है। बाजार के जानकारो का कहना है कि आगामी समय में सोने चांदी के कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है। 

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *