Gold Price Today: 13690 रुपये सस्ता हुआ साेना, चांदी में आई 30000 रुपये की गिरावट, चेक करें आज के ताजा रेट

Saroj kanwar
4 Min Read

Gold Price Today: सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। बीते एक हफ्ते में सोने की कीमत 13,690 रुपये तक गिर गई है, जबकि चांदी 30,000 रुपये सस्ती हुई है… ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में चेक कर लेते है कि आज के ताजा रेट क्या चल रहे हैं- 

HR Breaking News, Digital Desk- (Gold Price Today) देश में सोने की कीमतों में वीकली आधार पर जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना 13,690 रुपये तक सस्ता हुआ है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड के भाव (22 carat gold price) में 12,550 रुपये की गिरावट आई है। 22 मार्च को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,46,120 रुपये प्रति 10 ग्राम रही, जबकि मुंबई में यह 1,45,970 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

वहीं, शुक्रवार 20 मार्च को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 650 रुपये या 0.42 प्रतिशत टूटकर 1,52,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था।

कीमतों में आई इस गिरावट के पीछे बढ़ती महंगाई की चिंताएं, पॉलिसी रेट्स को लेकर केंद्रीय बैंकों का सख्त रुख और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेजी को प्रमुख वजह माना जा रहा है। एनालिस्ट्स के अनुसार, आर्थिक अनिश्चितता और डॉलर के मजबूत होने के संकेतों से सोने पर दबाव बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,663.54 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है।

देश के प्रमुख शहरों के गोल्ड रेट-

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price in Delhi) 146120 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 133950 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

वर्तमान में मुंबई (Mumbai Gold Price), चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 133800 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 145970 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु (banglore gold price) में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 145970 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 133800 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर – 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) – 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)

दिल्ली – 133950 – 146120

मुंबई – 133800 – 145970

अहमदाबाद – 133850 – 146020

चेन्नई – 133800 – 145970

कोलकाता – 133800 – 145970

हैदराबाद – 133800 – 145970

जयपुर – 133950 – 146120

भोपाल – 133850 – 146020

लखनऊ – 133950 – 146120

चंडीगढ़ – 133950 – 146120

चांदी की कीमत (Silver Price)-

दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमतों में वीकली आधार पर गिरावट (silver price fall) दर्ज की गई है। कीमतें करीब 30,000 रुपये तक नीचे आई हैं। 22 मार्च की सुबह चांदी का भाव 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। वहीं, शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 1,800 रुपये यानी करीब 1% की बढ़त के साथ 2,40,500 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव (Spot price of silver in the international market) 72.18 डॉलर प्रति औंस रहा। गौरतलब है कि इस साल जनवरी में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई थी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *