`Gold Price Hike: गुरुवार, 13 जून, 2024 को देश में सोने की कीमतों में तेजी आई। आज 24 और 22 कैरेट सोना कल की तुलना में 320 रुपये महंगा हो गया है।
Gold Price Today: गुरुवार, 13 जून, 2024 को देश में सोने की कीमतों में तेजी आई। आज 24 और 22 कैरेट सोना कल की तुलना में 320 रुपये महंगा हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,320 रुपये रही। मुंबई में इसकी कीमत 72,170 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चांदी की खुदरा कीमत 91,400 रुपये प्रति किलोग्राम रही। सोने की कीमत में आज उछाल आया है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में सोने की खुदरा कीमत कितनी चल रही है।
दिल्ली में सोने की कीमत
13 जून, 2024 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 66,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 72,320 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 66,160 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 72,170 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
अहमदाबाद में सोने की कीमत
अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 66,210 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 24 कैरेट सोने की कीमत 72,220 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें
शहर | 22 कैरेट गोल्ड रेट | 24 कैरेट गोल्ड रेट |
चेन्नई | 66,810 | 72,880 |
कोलकाता | 66,160 | 72,170 |
गुरुग्राम | 66,310 | 72,320 |
लखनऊ | 66,310 | 72,320 |
बेंगलुरु | 66,160 | 72,170 |
जयपुर | 66,310 | 72,320 |
पटना | 66,210 | 71,910 |
भुवनेश्वर | 66,160 | 72,220 |
हैदराबाद | 66,160 | 72,170 |
कल शाम दिल्ली में ये रहा सोने का भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 250 रुपये की बढ़त के साथ 72,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मंगलवार के कारोबारी सत्र में सोना 71,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 800 रुपये उछलकर 91,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में यह 90,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।