Share Market: आज सुबह 7:30 बजे गिफ्ट निफ्टी 8.50 अंक या 0.03% की गिरावट के साथ 25,013 पर कारोबार कर रहा था। यह संकेत है कि घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत सुस्त रह सकती है। हालांकि, एशियाई बाजारों में आज सकारात्मक रुख देखा गया। जापान और चीन के बाजार बंद हैं, लेकिन साउथ कोरिया का कॉस्पी 0.58% की तेजी के साथ 3206.72 पर और हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग 0.41% की बढ़त के साथ 24,927.72 पर पहुंच गया।
आज भारतीय निवेशकों की नजर कुछ बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजों पर होगी। खासकर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के नतीजों पर सबसे ज्यादा ध्यान रहेगा क्योंकि ये कंपनियां बाजार पर बड़ा असर डाल सकती हैं। इनके अलावा आज इंफोसिस, डॉ रेड्डीज लैब, बजाज फाइनेंस, नेस्ले इंडिया और सिप्ला जैसी कई कंपनियां भी अपने नतीजे घोषित करेंगी।
इन सभी के प्रदर्शन का असर भी बाजार की दिशा तय करेगा।इसके साथ ही कुछ अन्य फैक्टर्स भी बाजार को प्रभावित कर सकते हैं। इनमें विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री की स्थिति, ट्रेड डील से जुड़े ग्लोबल संकेत और भारतीय रुपए की चाल अहम भूमिका निभाएंगे। चीन के सेंट्रल बैंक ने आज अपनी बेंचमार्क लोन दरों को पहले की तरह ही रखा है। 1 साल की लोन प्राइम रेट 3.0% और 5 साल की दर 3.5% पर बरकरार रखी गई है।