महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे विवेक कुमार गुप्ता ने रतलाम मंडल का दौरा किया सिंहस्‍थ-2028 सहित रेलवे कार्यों की तैयारियों का लिया जायजा

Saroj kanwar
1 Min Read

रतलाम, 16 जुलाई(इ खबर टुडे)। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक विवेक कुमार गुप्ता ने 16 जुलाई 2025 को रतलाम मंडल के उज्जैन स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2028 में उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों के साथ-साथ अन्य रेलवे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार, मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं निर्माण विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। अवंतिका कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक में पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के जरिए सिंहस्थ-2028 की तैयारियों, ट्रेन संचालन और विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत जानकारी महाप्रबंधक को दी गई।

श्री गुप्ता ने उज्जैन के माननीय सांसद अनिल फिरोजिया से भी भेंट कर उज्जैन क्षेत्र से जुड़ी रेलवे योजनाओं और सिंहस्थ की तैयारियों पर चर्चा की।

महाप्रबंधक ने उज्जैन यार्ड में चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। इसके साथ ही सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए उन्होंने उज्जैन, विक्रमनगर, पिंगलेश्वर, चिंतामन गणेश और नईखेड़ी स्टेशनों का भी जायजा लिया।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *