Flood Update Punjab: पंजाब राज्य में आई इतिहास की सबसे बड़ी बाढ़, आठ जिलों में पानी से मची हाहाकार

Saroj kanwar
3 Min Read

Punjab Weathe: पंजाब प्रदेश में भारी बारिश से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रदेश के इतिहास में पहली बार भारी बारिश की वजह से सबसे बड़ी बाढ़ (Flood in Punjab) ने तबाही की नई कहानी लिख दी है। प्रदेश में इन दिनों हो रही भारी बारिश की वजह से आठ जिलों में हाहाकार मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार पंजाब प्रदेश में बाढ़ (Punjab Flood) की चपेट में आने वाले जिलों की संख्या बढ़कर अब 8 पहुंच गई है। प्रदेश के पठानकोट, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर, कपूरथला, होशियारपुर, फाजिल्का और फिरोजपुर में लोग इतिहास की सबसे बड़ी बाढ़ का सामना कर रहे हैं। इन जिलों के अलावा भी पूरे प्रदेश में इस समय भारी बारिश का दौर जारी है। पंजाब प्रदेश में अमृतसर के अजनाला में बाढ़ ने किसानों की फसलों को पूरी तरह तबाह कर दिया है। इस इलाके बाढ़ की वजह से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे गोल्डन टेंपल के हेड ग्रंथी रघबीर सिंह की आंखों से आंसू छलक आए। 

घग्गर नदी पहुंचे खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन ने लोगों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश किए जारी

पंजाब प्रदेश में एक तरफ भारी बारिश से आई बाढ़ (Flood Alert Punjab) ने आठ जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है वहीं दूसरी तरफ घग्गर नदी में हरियाणा और पंजाब में लोगों की चिंताएं बढ़ा दी है। वर्तमान में यह नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जिस वजह से प्रशासन ने लोगों से अलर्ट मोड में रहने की अपील की है। वहीं पंजाब सरकार के मंत्री बरिंदर गोयल ने सरकारी आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार अब तक प्रदेश में 11,330 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। पिछले 24 घंटों में पंजाब प्रदेश के 4711 बाढ़ पीड़ितों को सरकार द्वारा वार्ड प्रभावित क्षेत्र से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

पटियाला और मानसा में भी दिखाई देने लगा बाढ़ के पानी का असर

पंजाब प्रदेश में वर्तमान में बाढ़ की वजह से आठ जिलों में हाहाकार मचा हुआ है। वहीं प्रदेश में हो रही भारी बारिश के चलते अब पटियाला और मानसा में भी बाढ़ के पानी का असर दिखने लगा है। इस क्षेत्र में घग्गर नदी के ओवरफ्लो हो रही है। जिस वजह से पटियाला और मानसा के कई गांवों के खेत जलमग्न हो गए हैं। मौके पर मौजूद चश्मदीदों की मानें तो इस क्षेत्र में घग्गर नदी कभी भी टूट सकती है। दूसरी तरफ सतलुज और रावी नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर ने भी प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। आज शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुककर तेज बारिश (Punjab weather update) भी जारी है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *