देश में अब धीरे-धीरे मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है। राजस्थान राज्य में आज से मानसून के विदाई शुरू हो चुकी है। इस बार मानसून 6 दिन की देरी के साथ वापस हो रहा है। मानसून के जाते देश में अलग-अलग हिस्सों में फिर से तेज बारिश होने की संभावना है। राजस्थान राज्य मानसून कीचलते कोटा , उदयपुर में 25 से 30 सितंबर के दौरान अलग-अलग स्थान पर हल्की मध्यम बारिश एवं 27 से 29 सितंबर के दौरान भरतपुर ,जयपुर एवं अजमेर संभाग में अलग-अलग स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा सकती है।
आगामी 28 से पहले तक वहां मौसम शुष्क रहने की संभावना है
पश्चिमी एवं दक्षिणी राजस्थान राज्य में 28 से 30 सितंबर के दौरान अलग-अलग राजस्थान में अलग-अलग स्थान पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा सकती है। इन हिस्सों में आगामी 28 से पहले तक वहां मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं पर बिहार राज्य में भी बारिश की संभावना बनी हुई हैबिहार के अररिया, किशनगंज, सुपौल, बक्सर, भोजपुर, बेगूसराय, भागलपुर, बांका, जमुई सहित अन्य कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बादल छाए रहने एवं छिटपुट बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है।
आईएमडी रांची ने यहां पर येलो अलर्ट जारी किया है
25 सितंबर 27 सितंबर के दौरान बिहार के सुपौल ,नवादा , जमुई , बांका ,किशनगंज ,अररिया ,पूर्णिया मधेपुरा क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर भारी बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा सकती है। आईएमडी पटना ने यहां पर येलो अलर्ट जारी किया। हरियाणा ,पंजाब राज्य के मौसम स्वस्थ रहने के आसार बने हैं। फिलहाल बारिश की संभावना न के बराबर है जबकि झारखंड में 25 से 27 सितंबर के दौरान गिरिडीह, देओघर, दुमका, जामतारा, पाकुर, साहिबगंज, गोडा में अलग अलग स्थानों पर भारी बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है। आईएमडी रांची ने यहां पर येलो अलर्ट जारी किया है।
कुछ स्थानों पर भारी बारिश की गतिविधियां darj की जा सकती है
उत्तर प्रदेश राज्य में मौसम विभाग के मुताबिक 25 27 सितंबर के दौरान अलग-अलग स्थान पर गरज -चमक के साथ बारिश का मौसम बन सकता है। बादल छाए रहने एवं कुछ स्थानों पर बिजली की घटनाएं हो सकती है । मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है कुछ स्थानों पर भारी बारिश की गतिविधियां darj की जा सकती है।
हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की जा सकती है
स्काईमेट weather के मुताबिक अगले 24 घंटे को दौरान, मध्य प्रदेश के मध्य हिस्सों, दक्षिण-पूर्व गुजरात, महाराष्ट्र के मध्यम भाग, गोवा एवं कोंकण क्षेत्र,कर्नाटक तटीय भागो और छत्तीसगढ़ के दक्षिण हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।स्काईमेट weather के मुताबिक अगले 24 घंटे को दौरान, मध्य प्रदेश के मध्य हिस्सों, दक्षिण-पूर्व गुजरात, महाराष्ट्र के मध्यम भाग, गोवा एवं कोंकण क्षेत्र,कर्नाटक तटीय भागो और छत्तीसगढ़ के दक्षिण हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।