UP ECCE Educator Latest News: यूपी के प्री प्राइमरी स्कूलों में बाल वाटिका की कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया है उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 अगस्त से 5000 से अधिक स्कूलों में बाल वाटिका को शुरू है जिसमें 3 से 6 वर्षों के बच्चों को रखा गया है जिनको पढ़ने के लिए 19000 से अधिक ईसीसीई एजुकेटर की तैनाती प्रक्रिया चल रही है वहीं राजधानी लखनऊ में आंगनबाड़ी का संचालन के लिए 170 एजुकेटर का चयन किया गया है हालांकि अभी इन्हें नियुक्ति पत्र नहीं दिया जाएगा बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत नगर और ग्रामीण क्षेत्र में आंगनबाड़ी ईसीसीई एजुकेटर के पद पर कुछ महीने पहले ही निजी प्रदाता कंपनी की ओर से सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से एजुकेटर के पद पर चयन किया है सभी का चयन मेरिट के आधार पर हुआ था अब बीएसए द्वारा इन सभी को तैनाती दी जाएगी हालांकि ईंसीसीई एजुकेटर जो कि चयनित हुए हैं उनका आरोप है कि नियुक्ति पत्र के नाम पर उनसे पैसा मांगा जा रहा है साथ यह प्रलोभन भी दिया गया है अगले साल से ही प्री प्राइमरी स्कूलों में सभी एजुकेटर का मानदेय ₹25000 कर दिया जाएगा।
क्या संविदा एजुकेटर का मानदेय होगा ₹25000?
अभी फिलहाल संविदा एजुकेटर के लिए 10,313 रुपए मानदेय दिए जाएगा इन एजुकेटर की अंतिम मानदेय राशि 10,600 निर्धारित की है हालांकि अभ्यर्थी द्वारा आरोप लगाया गया है कि सेवा प्रदाता कंपनी के अधिकारी नियुक्ति पत्र देने के नाम पर उनसे पैसे मांग रहे हैं साथ ही यह भी कह रहे हैं कि अगले साल से मान्यदेय बढ़ाकर ₹25000 कर दिया जाएगा हालांकि प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार इन एजुकेटर को ₹1,0600 मानदेय की राशि दी जाएगी उत्तर प्रदेश द्वारा संविदा कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि को लेकर कार्य तेजी से चल रहा है यह पूरी तरह से राज्य सरकार के ऊपर निर्भर है कर्मचारी के मानदेय की बढ़ोतरी की जाएगी या नहीं यह अभी सरकार ने मानदेय बढ़ोतरी को लेकर कोई भी निर्णय नहीं लिया है
दूसरे चरण में होगी 8800 संविदा एजुकेटर की तैनाती
यूपी सरकार द्वारा प्रदेश भर में सभी 75 जिलों के आंगनबाड़ी बाल वाटिका में संविदा एजुकेटर की तैनाती की जानी है इसके लिए पहले चरण में 10000 से अधिक तो दूसरे चरण में 8800 संविदा एजुकेटर तैनात किए जाएंगे जिसका आदेश जारी कर दिया गया है पहले चरण की प्रक्रिया तेज चल रही है जल्द ही दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी प्रत्येक जिले में संविदा एजुकेटर के अलग-अलग पद रखे गए हैं इन एजुकेटर की तैनाती संविदा पर होगी जो की 11 महीने के लिए रखे जाएंगे संतोष जनक कार्य पाए जाने पर कार्यकाल को बढ़ाया जा सकता है एजुकेटर का चयन जिले स्तर पर चयनित एजेंसी द्वारा किया जाएगा और अंतिम चयन जिला स्टेट कमेटी द्वारा होगा एनटीटी सीटी या होम साइंस से स्नातक करने वाले महिला पुरुष संविदा एजुकेटर बन पाएंगे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से पूरी की जा सकती है इसलिए सभी को अवगत कराया जा रहा है कि सेवायोजन पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा लें।