Dubai Gold Price Today:दुबई में मिलता है भारत से भी सस्ता सोना, खरीदारी करने से पहले सोच लेना ये बात

Saroj kanwar
4 Min Read

Dubai Gold Price Today: दुबई को ‘सिटी ऑफ गोल्ड’ कहा जाता है और यह नाम इसे यूं ही नहीं मिला. यहां सोना न केवल बेहतरीन गुणवत्ता वाला होता है. बल्कि टैक्स-फ्री दरों पर भी मिलता है, जो इसे दुनियाभर के खरीदारों के लिए आकर्षक बनाता है. लेकिन यहां सोना खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातों को जानना बेहद जरूरी है, ताकि आप नकली या घटिया क्वालिटी के सोने के चक्कर में न फंसें.

रोजाना सोने की कीमत जांचना जरूरी है


दुबई में सोने की कीमतें हर दिन बदलती हैं. क्योंकि ये अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़ी होती हैं. ज़्यादातर दुकानों में डिजिटल बोर्ड पर लाइव रेट दिखाई देता है. खरीदारी से पहले यह रेट जरूर जांचें ताकि आप सही समय और सही कीमत पर खरीदारी कर सकें.

कैरेट का सही चुनाव करें


सोने की शुद्धता को कैरेट (Karat) में मापा जाता है:
24K (99.9% शुद्ध) – सबसे शुद्ध, लेकिन बेहद मुलायम, इसलिए आभूषणों के लिए उपयुक्त नहीं.
22K (91.6% शुद्ध) – सबसे आम ज्वेलरी कैरेट.
21K/18K – अधिक मिश्रण वाला और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए मजबूत.
निवेश के लिए 24K और आभूषणों के लिए 18K से 22K तक के विकल्प उचित होते हैं.


केवल लाइसेंस प्राप्त दुकानों से खरीदें


दुबई में सोने के व्यापार पर सरकार की सख्त निगरानी होती है. लेकिन फिर भी धोखा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. इसलिए Deira Gold Souk, Meena Bazaar और बड़े मॉल्स में स्थित प्रतिष्ठित दुकानों से ही खरीदारी करें. ये दुकाने प्रामाणिकता और गुणवत्ता की गारंटी देती हैं.


हर ज्वेलरी पर हॉलमार्क देखें


हॉलमार्क एक जरूरी पहचान है, जो आभूषण की शुद्धता और स्रोत की पुष्टि करता है. दुबई में यह Dubai Central Lab द्वारा प्रमाणित होता है. खरीदते समय विक्रेता से हॉलमार्क को दिखाने की मांग जरूर करें.


मेकिंग चार्ज की पूरी जानकारी लें


सोने की कीमत के अलावा डिजाइन और कारीगरी पर अतिरिक्त शुल्क यानी मेकिंग चार्ज भी जुड़ता है. यह शुल्क 5% से 25% तक हो सकता है. पारंपरिक बाजारों में मोलभाव कर इसे कम भी कराया जा सकता है.

सही सर्टिफिकेट और रसीद लेना न भूलें


आप जो सोना खरीद रहे हैं, उसके साथ Certificate of Authenticity और एक विस्तृत इनवॉइस जरूर लें. इसमें प्रति ग्राम रेट, कुल वजन, मेकिंग चार्ज, और अंतिम राशि साफ-साफ लिखी होनी चाहिए. यह दस्तावेज़ फ्यूचर रिटर्न, रीसेल या कस्टम क्लियरेंस में आपकी मदद करेंगे.

पेमेंट के विकल्प जानें


दुबई के गोल्ड रिटेलर्स ज्यादातर पेमेंट मोड स्वीकार करते हैं – जैसे क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नकद, बैंक ट्रांसफर आदि. कई दुकानों में नकद भुगतान पर अतिरिक्त छूट भी मिलती है. बड़ी खरीदारी से पहले अपने बैंक को ट्रांजेक्शन की सूचना देना भी फायदेमंद रहेगा


इन आम गलतियों से जरूर बचें


बहुत सस्ते ऑफर से सावधान रहें – यह नकली या कम कैरेट वाला सोना हो सकता है.
गोल्ड की कीमत पर मोलभाव संभव नहीं, केवल मेकिंग चार्ज पर किया जा सकता है.
बिना सवाल पूछे खरीदारी न करें. अच्छे विक्रेता आपको हर जानकारी खुलकर देंगे.
सिर्फ मौखिक भरोसे पर विश्वास न करें, हमेशा लिखित प्रमाण और हॉलमार्क मांगें.
अपने देश के कस्टम नियम जानें – भारत में पुरुषों के लिए 20 ग्राम, महिलाओं के लिए 40 ग्राम तक ही ड्यूटी-फ्री सोना लाया जा सकता है. उससे अधिक पर डिक्लेरेशन और कस्टम ड्यूटी देनी होगी.


दुबई से गोल्ड खरीदने के 6 स्मार्ट टिप्स


बजट कम हो तो हल्के डिजाइन और कम मेकिंग चार्ज वाले विकल्प चुनें.
रियल-टाइम गोल्ड रेट चेक करें.
अपनी जरूरत के हिसाब से सही कैरेट का चुनाव करें.
हर आभूषण पर हॉलमार्क जरूर देखें.
बैंक को ट्रांजेक्शन से पहले सूचित करें.
दस्तावेज़ नहीं मिले तो दुकान तुरंत छोड़ दें.

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *