Drug Inspector Recruitment: MPSC ने ड्रग इंस्पेक्टर के पदों पर निकाली बंपर भर्तियां, ये लोग कर सकते है अप्लाई

Saroj kanwar
2 Min Read

Drug Inspector Recruitment 2025 : अगर आप भी सपना देख रहा है कि सरकारी नौकरी करके देश की सेवा करें, तो अब आपका ये सपना पूरा होने वाला है. हाल ही में महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने ड्रग इंस्पेक्टर के 109 पदों पर भर्ती निकाली है.

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए अपना आवेदन दे सकते है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. सभी इच्छुक उम्मीदवार 21 अगस्त, 2025 तक अपना आवेदन दे सकते है.

सभी इच्छुक उम्मीदवार महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की ऑफिशियल वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

शैक्षिणक योग्यता 

उम्मीदवार के पास फॉर्मेसी या फार्मास्युटिकल साइंस में डिग्री हो या फिर क्लिनिकल  फार्माकोलॉजी या माइक्रोबायोलॉजी में विशेषज्ञता के साथ मेडिकल डिग्री हासिल होनी चाहिए. 

ऐसे होगा सिलेक्शन

उम्मीदवार को पहले लिखित परीक्षा देनी होगी. उसके बाद मेरिट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर सिलेक्शन किया जाएगा. सेलेक्ट हुए कैंडिडेट को 41,800 रुपये से लेकर 1,32,300 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी. 

ऐसे करें अप्लाई

– सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाना होगा.

– उसके बाद होम पेज पर आपको ‘ऑनलाइन एप्लिकेशन’ पर क्लिक करना है. 

– फिर आपको  रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म को अच्छे से भर लें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फॉर्म को सबमिट कर दें. 

– लास्ट में फॉर्म को डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट के लिए सेव कर लें. 

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *