Dream11 का नया Surprise, टीम नहीं अब Dream Money App से बन सकते हैं करोड़पति

Saroj kanwar
3 Min Read

Dream Money App: भारत के सबसे बड़े फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म Dream11 की पैरेंट कंपनी Dream Sports ने अब एक नया बिजनेस शुरू किया है। संसद से पास हुए Online Gaming Bill के बाद कंपनी ने रियल मनी गेम्स को बंद कर दिया था। इसके तुरंत बाद कंपनी ने अपनी नई वेल्थ मैनेजमेंट सर्विस Dream Money की शुरुआत कर दी है।

फिलहाल यह ऐप Google Play Store पर बीटा मोड में सीमित यूजर्स के लिए उपलब्ध है। Dream Money ग्राहकों को अपनी कमाई और खर्चों पर नजर रखने के साथ-साथ गोल्ड और फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश की सुविधा देता है। इसकी खासियत यह है कि इसमें कोई भी यूजर सिर्फ 10 रुपये से 24 कैरेट डिजिटल गोल्ड खरीद सकता है और 1,000 रुपये से FD शुरू कर सकता है। इसके लिए कंपनी ने शिवालिक, उत्कर्ष, स्लाइस और श्रीराम फाइनेंस जैसे छोटे बैंकों के साथ साझेदारी की है।

Dream Money App की मुख्य खूबियां

यह ऐप न सिर्फ निवेश का विकल्प देता है, बल्कि SEBI-रजिस्टर्ड सलाहकार SigFin और फिनटेक प्लेटफॉर्म Upswing के साथ मिलकर खर्च, आय, म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार से जुड़ी परिसंपत्तियों को भी ट्रैक करने की सुविधा देता है।

गेमिंग से निवेश की ओर बदलाव

ड्रीम11 उन कंपनियों में शामिल रही है जो Online Gaming Bill से सबसे ज्यादा प्रभावित हुईं। सरकार ने पैसों से जुड़े गेम, विज्ञापन और लेन-देन को प्रतिबंधित कर दिया था। इसके बाद Dream11 ने अपना फोकस पूरी तरह से फ्री-टू-प्ले गेम्स और नए बिजनेस मॉडल की ओर कर लिया।

कंपनी का कहना है कि Fantasy Sports ने हमेशा भारत में खेलों को बढ़ावा देने के उसके मिशन को मजबूत किया है। अब Dream Money जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए कंपनी युवाओं को निवेश की दिशा में आकर्षित करना चाहती है।

पुराने प्रोजेक्ट और भविष्य की दिशा

Dream Sports ने इससे पहले 2023 में DreamX नामक मोबाइल पेमेंट ऐप भी लॉन्च किया था, जो UPI सेवाएं देता था। लेकिन RBI के दिशा-निर्देशों और PPI लाइसेंस न होने के कारण इसे बंद करना पड़ा। अब कंपनी अपनी Non-Real Money Gaming सर्विसेज जैसे FanCode और Sports Drip पर भी ध्यान दे रही है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *