हर महीने एक पूर्णिमा पड़ती है माघ महीने में पढ़ने वाली पूर्णिमा को माघ पूर्णिमा कहा जाता है। पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा होती है। पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का भी विशेष महत्व होता है। इस साल 24 जनवरी शनिवार के दिन माघ मास की पूर्णिमा है। इस पूर्णिमा के दिन कुछ कामों में को करने की मनाही होती है।
माना जाता है कि इन कामों का कामों को करने से परहेज करना चाहिए। गलतियां ना करना ही बेहतर है।
माह पूर्णिमा पर ना करें यह गलतियां
माघ पूर्णिमा पर काले वस्त्र पहनना
माघ पूर्णिमा के दिन काले रंग की वस्त्र पहनने अच्छे नहीं माने जाते हैं। माना जाता है कि काले रंग के वस्त्र पहनने से इस दिन नकारात्मकता आती है और इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।
तामिसक भोजन
मान्यता के अनुसार माघ मास में तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि इस दिन तामसिक भोजन करना अशुभ होता है। तामसिक भोजन के साथ-साथ मादक पदार्थों के सेवन से भी परहेज करना चाहिए ।
बाल और नाखून काटना
बाल और नाखूनों भी पूर्णिमा के दिन काटना अच्छा नहीं मानते हैं। इस दिन दाढ़ी बनवाना भी सही नहीं है। कहते हैं इससे पितृ नाराज हो सकते हैं।
गुस्सा करना
कहते हैं माघ पूर्णिमा के दिन गुस्सा नहीं करना चाहिए। माघ पूर्णिमा के दिन किसी का अपमान करने से भी परहेज करें। गुस्से और अपमान करने को सुकर्मो की गिनती में रखा जाता है।
देर तक सोना
कोशिश करें कि आप माघ र्णिमा के दिन देर तक सोने से परहेज करें। पूर्णिमा के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में जागना सबसे शुभ कहा जाता है। अगर आप ब्रह्म मुहूर्त में नहीं जागते तो कम से कम देर तक सोने से परहेज करे।