DDA Housing Scheme: दिल्ली महानगर में सस्ता घर खरीदने का मौका,DDA नें लॉन्च किया शानदार स्कीम, देखें 

Saroj kanwar
2 Min Read

DDA Housing Scheme: दिल्ली वासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है।हां क्या हुआ। दिल्ली विकास प्राधिकरण के द्वारा एक नई आवासीय योजना प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2025 को मंजूरी दे दी गई है।

उपराज्यपाल वीके सक्सेना की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बैठक में इस योजना को हरी झंडी दी गई। दिल्ली विकास प्राधिकरण की नई योजना के अंतर्गत वसंत कुंज रोहिणी प्रीतमपुरा जसोल और अशोक पहाड़ी जैसे मुख्य क्षेत्र में 177 फ्लैट और 67 गैराज की पेशकश की जानी है।इसकी विस्तृत जानकारी के साथ ही इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी।

तीन आय वर्गों के लिए उपलब्ध होंगे फ्लैट


नई योजना के तहत उच्च आय वर्ग (HIG), मध्यम आय वर्ग (MIG) और निम्न आय वर्ग (LIG) के लिए फ्लैट उपलब्ध होंगे। इन सभी फ्लैट्स और पार्किंग स्पेस की बिक्री ई-नीलामी के माध्यम से की जाएगी। साथ ही, प्रमुख इलाकों में स्थित 67 कार/स्कूटर गैराज को भी ई-नीलामी के जरिए बेचा जाएगा।

व्यावसायिक संपत्तियों के लिए रियायतें
बैठक में DDA ने व्यावसायिक संपत्तियों से जुड़े दो बड़े फैसले भी लिए:

समामेलन शुल्क को सर्कल रेट के 10% से घटाकर 1% कर दिया गया है।
नीलामी गुणन कारक को सर्कल रेट के दोगुने से घटाकर 1.5 गुना कर दिया गया है।
नरेला को मिलेगा नई योजनाओं का लाभ
DDA ने नरेला क्षेत्र में विभिन्न सेक्टरों के लैंड यूज चेंज (CLU) को भी मंजूरी दी है, जिससे वहां शैक्षणिक संस्थान, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और मल्टी-स्पोर्ट्स इंटीग्रेटेड स्टेडियम जैसी सुविधाओं के विकास का रास्ता साफ होगा।

साथ ही, DDA ने यह भी तय किया है कि जो सरकारी विभाग या विश्वविद्यालय नरेला में कम से कम 10 फ्लैटों की थोक खरीद करेंगे, उन्हें भी DDA की “अपना घर आवास योजना 2025” के तहत छूट मिलेगी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *