बे मौसम बारिशके कारण किसानो की फसल को नुकसान हो रहा है। मार्च महीने की शुरुआत में हुयी राज्य में बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाया गया। कई जगह पर ओलावृष्टि से पूरी की पूरी फसल तक बर्बाद हो गई। इससे किसानों का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में राज्य सरकार की और से किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए हाल ही में दोबारा से 23 करोड़ रुपए की राशि जारी की है जिसमें यूपी के 9 जिलों के किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को आर्थिक सहायता प्राप्त कराने के उद्देश्य से यह राशि एडवांस में जारी की है।
किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी
यह धनराशि मुख्यमंत्री को यह नुकसान के हिसाब से किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। पिछले दिनों तेज हवा ,आंधी बारिश से किसानों की खड़ी फसलों को बहुत नुकसान हुआ है जिसे देखते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को राहत देने के लिए अधिकारियों को सर्वे करने की निर्देश दिए थे। इसी क्रम में बारिश और ओलावृष्टि से सबसे अधिक नुकसान यूपी के 9 जिलों में हुआ है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने 23 करोड़ रुपए की राशि वितरण के लिए जारी किया इससे 9 जिलों के किसानों को मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
बारिश और ओलावृष्टि से 9 जिलों में फसलों का सबसे अधिक नुकसान हुआ है
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से भी मौसम की बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित नौ जिलों के लिए 23 करोड़ की राशि जारी की गई है। सर्वेक्षण रिपोर्ट के आधार पर बेमौसम में बारिश और ओलावृष्टि से 9 जिलों में फसलों का सबसे अधिक नुकसान हुआ है। उनमें जालौन, ललितपुर ,महोबा ,सहारनपुर ,बांदा बस्ती झांसी ,शामली चित्रकूट शामली है इसमें जालौन को सबसे ज्यादा फसलों को नुकसान हुआ है। इसमें जालौन के किसानों के लिए सबसे अधिक राशि जारी की गया था। ताकि प्रभावित किसानों कोआर्थिक सहायता राशि देखकर उनकी नुकसान की भरपाई की जा सके।
जिलों में के किसानों को राहत प्रदान करने के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है।
राज्य सरकार की प्रवक्ता के मुताबिक , मुख्यमंत्री ने 9 जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि से हुई फसल नुकसान से प्रभावित किसानों को जल्दी ही फसल नुकसान मुआवजा राशि प्रदान करने के लिए 23 करोड रुपए की राशि अग्रिम तौर पर स्वीकृत की है। प्रवक्ता के अनुसार एक से तीन मार्च 2024 के दौरान बांदा ,बस्ती ,चित्रकूट , जालौन ,झांसी ,ललितपुर ,महोबा ,सहारनपुर तथा शामली शामिल है । जहां फसलों को नुकसान हुआ है इन जिलों में के किसानों को राहत प्रदान करने के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है।
सबसे अधिक नुकसान की रिपोर्ट तैयार करके विभाग को भेजी गई थी
प्रमुख सचिव राजस्व की गुरु प्रसाद के अनुसार ,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर खराब मौसम से बर्बाद हुई फसलों की सर्वे के लिए प्रदेश की सभी जिले के अधिकारियों का खेतों में सर्वे के लिए भेजा गया था। अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद प्रदेश के 9 जिलों में सबसे अधिक नुकसान की रिपोर्ट तैयार करके विभाग को भेजी गई थी।
प्रभावित किसानों के खाते में मुआवजा राशि विभाग की ओरसे ट्रांसफर हो जाएगी
मुख्यमंत्री ने रिपोर्ट को ध्यान करने के बाद तत्काल ही 9 जिलों के लिए 23 करोड़ रुपए की धनराशि जारी कर दी है। पीएम फसल बीमा योजना के निर्माण अनुसार प्राकृतिक आपदा जैसे बारिश ,आंधी ,ओलावृष्टि तू,फान आदि से फसल को नुकसान होने पर योजना के तहत किसानों को मुआवजा दिया जाता है। इसमें किसानों को मुआवजा 33% या उससे अधिक नुकसान होने पर दिया जाता है। यूपी में करीब 9 जिले ऐसे हैं या किसानों को 33% से अधिक फसल को नुकसान हुआ है । इन जिलों में प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया चल रही है। जल्दी प्रभावित किसानों के खाते में मुआवजा राशि विभाग की ओरसे ट्रांसफर हो जाएगी।