सीढियाँ चढ़ना आपकी सेहत को देता है फायदा या नुकशान ,यहां जाने पूरी जानकारी

Saroj kanwar
2 Min Read

स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी लाइफ़स्टाइल फॉलो करना काफी जरूरी होता है। हालाँकि तकनीक के विकास की वजह से हमारे जीवन शैली में काफी बदलाव आया है जिनका खामियाजा आज हमारी सेहत को करना पड़ता है। दरअसल इसके कारण हम सेडेंटरी लाइफस्टाइल का शिकार हो जाते हैं जिसकी वजह से मोटापा , डायबिटीज ,हार्ट डिजीज आदि का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अपने जीवन में छोटा सा बदलाव करके आप अपनी सेहत को दुरुस्त बना सकते हैं। जी हां अगर आपके लिए अलग से एक्सरसाइज करने का समय निकालना मुश्किल हो जाता आप रोज सीढियां चढ़कर उतर के भी अपनीसेहत का ख्याल रख सकते हैं। आइये जानते है सीढ़ियां चढ़ना आपकी सेहतसेहत के लिए कैसे फायदेमंद हो सकता है।

मांसपेशियां होगी मजबूत

सीढ़ी चढ़ने से जांघों ,पेअर और पेट और हिप्स की मांसपेशी मजबूत होती है। इसके कारण अंगों की मांसपेशियां टोंड बनती है और उनकी स्ट्रेंथ भी बढ़ती है। सीढ़ियां चढ़ने से बैलेंस बनाने और एंड्र्यूस बढ़ती है जिसके कारण गिरने और मोच आने का खतरा कम होता है।

वजन कम करने में मददगार

सीढ़ियां चढ़ते समय हमारी बॉडी के मसल्स एक्टिव होते हैं और कैलोरी बर्न होती है। इसलिए भी सीढ़ियां चढ़ने से वजन कम करने में काफी मदद मिल सकती है। दरअसल सीढ़ियां चढ़ने से एरोबिक एक्सरसाइज जैसे फायदे मिलते हैं जो वजन करने में काफी मददगार है।

दिल के लिए फायदेमंद

सीढ़ियां चढ़ने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है इनके कारण दिल स्वस्थ रहता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। सीढियां चढ़ना एक प्रकार की एरोबिक एक्सरसाइ होती है जो दिल के लिए फायदेमंद होता है साथ ही इससे ब्लड प्रेशर मेंटेन करने में मदद मिलती है।

मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद

सीढियाँ चढ़ना एक प्रकार की फिजिकल एक्सरसाइज है जिसके बाद हैप्पी हार्मोन रिलीज करता है इससे मूड अच्छा रहता है जो आपकी मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। इससे स्ट्रेस कम करने में मदद मिलती है।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *