Chandra Grahan 2025: आज लगेगा भारत में दिखने वाला साल का एकमात्र चंद्र ग्रहण, दोपहर 12.58 से रात 1.27 बजे तक रहेगा सूतक

Saroj kanwar
2 Min Read

Chandra Grahan 2025 Live Update: देश में आज रविवार को वर्ष 2025 का पहला और अंतिम खग्रास चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। यह ग्रहण रात 9:58 बजे से शुरू होकर देर रात 1:27 बजे पूर्ण रहेगा। ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 29 मिनट की रहेगी। ग्रहण लगने के 9 घंटे पूर्व सूतक काल प्रारंभ हो जाएगा। यानी रविवार को दोपहर 12:58 बजे से सूतक लगेगा। सूतक लगते ही सभी मंदिरों के पट बंद हो जाएंगे। अगले दिन सोमवार को मंदिरों की साफ-सफाई, भगवान के स्नान, ध्यान और अभिषेक के बाद मंदिरों के पट खोले जाएंगे।

इस बार ग्रहण महालय पड़ेगा श्राद्ध के दौरान

सूतक प्रारंभ होने से पहले भागवत सप्ताह का समापन और प्रसादी वितरण जैसे कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। इस बार ग्रहण महालय श्राद्ध के दौरान पड़ रहा है। ज्योतिषाचायों के अनुसार सूतक काल में भी पार्वण श्राद्ध किया जा सकता है, लेकिन ब्राह्मण भोजन निषिद्ध रहेगा। आमान्न (सीदा) सूतक काल में दिया जा सकता है। यह भारत में दिखने वाला इस साल का पहला और अंतिम ग्रहण होगा। ज्योतिषाचार्य महर्षि संजयशिवशंकर दवे ने बताया कि यह चंद्रग्रहण कुंभ राशि में होगा और कुंभ राशि व कुंभ लग्न वालों के लिए अरिष्ट प्रद रहेगा।

राशियों पर ऐसा रहेगा असर

मेष, वृषभ, कन्या और धनु राशि वालों के लिए ग्रहण श्रेष्ठ रहेगा। जबकि मिथुन, सिंह, तुला और मकर राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी रहेगा। कर्क, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए यह ग्रहण अरिष्ट प्रदायक होगा। ग्रहण काल के दौरान किया गया जप, ध्यान पुण्य फलदायी माना गया है। इस समय साधना करने से कामना सिद्धि की प्राप्ति भी होती है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *