BSE CTET 2025 Latest News : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है सीटीईटी जुलाई 2025 का नोटिस आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी किया जाएगा सीटीईटी 2025 के लिए आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार को योग्यता रजिस्ट्रेशन स्टेप्स और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को जरूरी जान लें।
सीबीएसई हर साल दो बार सीटीईटी परीक्षा आयोजित करता है पहली परीक्षा जुलाई और दूसरी दिसंबर के महीने में आयोजित की जाती है सीटेट के पेपर 1 में भाग लेने वाले सफल उम्मीदवार का एक से कक्षा 5 तक के लिए होने वाली शिक्षा भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे जबकि पेपर 2 में बैठने वाले अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8 तक के लिए होने वाली शिक्षक परीक्षा के लिए योग्य माने जाएंगे इस परीक्षा को पास करने वाले परीक्षार्थी देश भर में केंद्रीय विद्यालय नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूलों में शिक्षकों के पद पर नियुक्त किए जाते हैं।
क्या होनी चाहिए योग्यता ?
सीटीईटी पेपर-1 (पहली कक्षा से 5 तक) के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की योग्यता (CTET Paper-1 Eligibility)
50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास एवं दो वार्षिक डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन/ 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास एवं चार वर्षीय B.El.Ed/ 50 फीसदी अंको के साथ 12वीं पास एवं 2 वर्ष की डिप्लोमा इन एजुकेशन (स्पेशल एजुकेशन)
सीटीईटी पेपर-2 (छठी कक्षा से आठवीं कक्षा तक) के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की योग्यता (CTET Paper-2 Eligibility)
ग्रेजुएशन एवं डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन/ 50 फीसदी मार्क्स के साथ ग्रेजुएट एवं बीएड/ 50 फीसदी मार्क्स के साथ 12वीं पास एवं 4 वर्षीय B.El.Ed या B.A.Ed/B.Sc.Ed/ 50 फीसदी मार्क्स ग्रेजुएट एवं B.Ed (स्पेशल एजुकेशन)
सीटीईटी 2025 के लिए कैसे करें अप्लाई
- सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा
- इसके बाद आपको ‘अप्लाई ऑनलाइन’ पर क्लिक करना होगा
- अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन करने के बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर /एप्लीकेशन नंबर को लोड कर लेना है उसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा
- इसके बाद आपको अपना लेटेस्ट फोटोग्राफ और सिग्नेचर को स्कैन कर अपलोड करना होगा
- आपको अपना एप्लीकेशन फॉर्म को ठीक से चेक करना होगा और फिर आप एप्लीकेशन फीस सबमिट कर दीजिए
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट कर दें और कन्फर्म पेज पर डाउनलोड कर ले
- कैंडिडेट भविष्य के लिए कंफर्मेशन पेज को प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख ले।