CBSE का नया जॉन बना गुरुग्राम, 12 जिलों के स्कूल होंगे शामिल

Saroj kanwar
2 Min Read

CBSE ने अपने विद्यार्थियों की सुविधा और एक ही जोन से कार्यभार कम करने के उद्देश्य से गुरुग्राम में नया जोन स्थापित किया है। यह रीजनल कार्यालय गुरुग्राम के 34 सेक्टर में बनाया गया है और एक सितंबर से औपचारिक रूप से कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

अब तक हरियाणा के सभी जिले पंचकूला जॉन से जुड़े हुए थे। परंतु बढ़ते कार्यभार और दूरी की समस्या के कारण गुरुग्राम में एक नया जोन स्थापित कर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं से संबंधित सभी काम परिणाम जारी करना और अन्य प्रशासनिक कार्य गुरुग्राम कार्यालय से किए जाएंगे।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों को पत्र लिखकर सूचित किया है कि अब वे पंचकूला की बजाय गुरुग्राम कार्यालय से संपर्क करें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जिला समन्वयक प्रेम कुमार ओझा ने जानकारी दी की गुरुग्राम जोन बनाने से विद्यार्थियों और स्कूलों को काफी राहत मिलने वाली है । क्योंकि अब उन्हें परीक्षा और बोर्ड से जुड़े कोई भी काम के लिए लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता नहीं है।

गुरुग्राम जॉन से जोड़े गए यह जिले 

पलवल, नूंह, भिवानी, चरखी दादरी ,महेंद्रगढ़, रोहतक, रेवाड़ी, पानीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत शामिल है। इस नए कार्यालय में एक सितंबर से कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *