Business Idea: मात्र 30 हजार में महिलाएं आज ही शुरू करें ये बिजनेस, हर दिन होगी मोटी कमाई 

Saroj kanwar
2 Min Read

Cosmetic Shop Kaise Khole : अगर आप भी कोई खुद का बिजनेस शुरू करना चाहती है तो ये खबर आपके लिए खास है. आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस के बारे में बता रहे है जिससे हर दिन मोटी कमाई कर सकते है.

बाजार में इसकी बहुत डिमांड है. हम बात कर रहे है कॉस्मेटिक शॉप ब्यूटी प्रोडक्ट्स की. आप अपने गली-मोहल्ले की छोटी दुकान खोल सकते है. बाजार में  ब्यूटी प्रोडक्ट्स  बहुत डिमांड होती है. ये बिजनेस कभी भी फिका नहीं पड़ेगा.

हर दिन इसमें बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी. गली-मोहल्ले से लेकर  मॉल तक इसके लिए कस्टमर मिल जाते है. दुकान खोलने से पहले सही लोकेशन चुनें. इस काम को शुरू करने के लिए 20-30 हजार रपये खर्च होंगे.

छोटी दुकान (गली और मोहल्ला) में भी ये बिज़नेस दौड़ेगा. दुकान में आप बेसिक स्टॉक जैसे लिपस्टिक, काजल, क्रीम, पाउडर, नेल पॉलिश, सिंदूर, छोटे ज्वेलरी आइटम वगैरह रख सकते है.

इसे आप शुरूआत में कम पैसों में सामान को बेच सकते है. उसके बाद आप धीर-धीरे दामों में बढ़ोतरी कर सकते है. अगर आप मीडियम लेवल स्टोर खोलते है तो इसके लिए आपके 1 लाख रुपये तक खर्च होंगे.

इसमें आप वैरायटी बढ़ा सकते हैं और कुछ ब्रांडेड आइटम भी रख सकते हैं. इसमें आप रैक, काउंटर और डिस्प्ले में तकरीबन 15-20 हज़़ार रु. खर्च करने होंगे. दुकान के लिए लोकेशन ऐसी चुनें जहां महिलाओं या लड़कियों की आवाजाही ज्यादा हो.

जैसे-मार्केट, स्कूल और कॉलेज के पास या रिहायशी क्लस्टर. आप इस सामान को थोक खरीद के लिए दिल्ली का सदर बाजार, चांदनी चौक, करोल बाग, गांधी नगर जैसे मार्केट्स किफायती रहते हैं. यहां आपको नॉन-ब्रांडेड से लेकर ब्रांडेड, दोनों तरह का माल मिल जाता है. 

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *