Business Idea : इस पेड़ को लगाने से 12 साल तक होगी तगड़ी कमाई, आज ही शुरू करें ये बिजनेस 

Saroj kanwar
1 Min Read

Business Idea : अगर आप खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते है तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस के बारे में बता रहे है जिसे शुरू करने के बाद 12 साल तक तगड़ी कमाई कर सकते है. हम बात कर रहे है महोगनी पेड़ की.  

महोगनी पेड़ की लकड़ी की बाजार में बहुत डिमांड होती है. महोगनी के पेड़ में भूरे रंग की लकड़ी होती है. इसकी लकड़ी, पत्तियां और बीज सभी बाजार में बहुत ही महंगे दामों पर बिकते हैं.

महोगनी की लकड़ी का इस्तेमाल जहाज, फर्नीचर और प्लाईवुड जैसे कीमती सामान बनाने में किया जाता है. इसकी पत्तियों का इस्तेमाल  पेंट, वार्निश, साबुन और कई तरह की दवाइयां बनाने में किया जाता है.

इस पेड़ की छाल से  कई औषधियां तैयार की जाती हैं.  बाजार में इसकी लकड़ी लगभग 2,000 से 2,200 रुपये प्रति क्यूबिक फीट के दाम पर बिकती है. महोगनी के पेड़ की लकड़ी जल्दी खराब नहीं होती है.

इस पेड़ की खेती करके आप 30,000 से 40,000 रुपये तक की कमाई को डबल कर सकते है. इस पेड़ पर मच्छर बिल्कुल भी नहीं बैठते. 
 

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *