Hyundai Creta Diesel पर सिर्फ ₹2 लाख की डाउन पेमेंट में घर लाएं SUV, जानिए EMI और कुल खर्च

Saroj kanwar
2 Min Read

Hyundai Motor: भारतीय बाजार में SUV की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, खासतौर पर मिड-साइज सेगमेंट में। Hyundai Creta इस कैटेगरी में एक पॉपुलर विकल्प है, जो पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शंस में आती है। यदि आप इसका डीजल बेस वेरिएंट (E) खरीदने की सोच रहे हैं, तो इसे कम डाउन पेमेंट पर भी फाइनेंस कराया जा सकता है।

इस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹12.68 लाख है। दिल्ली जैसे शहरों में ऑन-रोड कीमत रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस, TCS और Fastag मिलाकर करीब ₹15.02 लाख तक पहुंच जाती है। इसमें रजिस्ट्रेशन टैक्स लगभग ₹1.69 लाख और इंश्योरेंस करीब ₹51,000 का शामिल है।

अगर आप ₹2 लाख की डाउन पेमेंट करते हैं, तो बाकी करीब ₹13.02 लाख की रकम बैंक से फाइनेंस करनी होगी। मान लीजिए बैंक आपको 9% ब्याज दर पर 7 साल के लिए लोन देता है, तो हर महीने आपको लगभग ₹20,955 EMI चुकानी होगी।

इस तरह सात साल में कुल ब्याज के तौर पर आप ₹4.57 लाख तक का अतिरिक्त भुगतान करेंगे। यानी कुल मिलाकर आपकी गाड़ी की कीमत ₹19.60 लाख तक पहुंचेगी।

Hyundai Creta का मुकाबला बाजार में MG Hector, Maruti Grand Vitara, Kia Seltos, Honda Elevate और Mahindra Scorpio जैसे विकल्पों से होता है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *