Bollywood Old Song: लेटर के जमाने की मोहब्बत को सुरों में पिरोने वाला 5 मिनट का किशोर कुमार का यह सदाबहार गाना आज भी छाया हुआ है हर किसी की जुबां पर, देखें वीडियो 

Saroj kanwar
3 Min Read

Kishore Kumar Evergreen Song: सुरों के सरताज किशोर कुमार ने हिंदी संगीत जगत को सैकड़ो ऐसे सदाबहार गाने (Kishor Kumar songs) दिए हैं जो आज के दौर में भी खूब पसंद किए जाते हैं। बॉलीवुड के इस उम्दा फनकार की आवाज में लेटर के जमाने की मोहब्बत को सुरों में पिरोने वाले सदाबहार गाने (Evergreen Old Hindi Song) ‘पल पल दिल के पास’ को रिलीज हुए 53 वर्षों का समय गुजर चुका है, लेकिन आज भी किशोर कुमार की जादुई आवाज में बना यह गाना (Kishor Kumar hit song) हर किसी की जुबां पर छाया हुआ है। 

बॉलीवुड के उम्दा फनकार किशोर कुमार को भारतीय संगीत का जादूगर कहा जाता है। इनका जन्म मध्य प्रदेश राज्य में हुआ था। उनकी जादुई आवाज में 70 के दशक में बने ‘पल पल दिल के पास’ गाने (Old Hindi Song) को आज भी हर उम्र के लोग पसंद करते हैं।  इस रोमांटिक गाने को बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र (Dharmendra) और राखी पर फिल्माया गया था। इस गाने में धर्मेंद्र और राखी का अंदाज इतना खास था कि लोग इस सदाबहार गाने में आज भी खो जाते हैं।  

70 के दशक में किशोर कुमार का यह गाना (Kishor Kumar Song) छा गया था हर दिल पर

70 के दशक (70’s Superhit Hindi Song) में किशोर कुमार की आवाज में डब किया गया ‘पल पल दिल के पास’ गाना हर किसी की जुबां पर छा गया था। इस गाने में किशोर कुमार की सिर्फ आवाज नहीं, बल्कि दिल की गहराई छिपी थी। इस सदाबहार गाने को कल्याणजी आनंदजी ने मधुर संगीत से सजाया था। गाने के लिरिक्स राजेंद्र कृष्णा जी द्वारा लिखे गए थे। यह सदाबहार गाना आज भी करोड़ों दिलों पर राज कर रहा है। पांच दशक पहले बने इस गाने को देखकर हिंदी संगीत प्रेमियों की 70 के दशक (70’s Hindi Song) में लेटर के जमाने की मोहब्बत के यादें ताजा हो जाती हैं। 

यह गाना 1973 में रिलीज हुई ब्लैकमेल फिल्म के लिए बनाया गया था। इस फिल्म में धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) के साथ राखी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस गाने धर्मेंद्र (Dharmendra) के रोमांटिक अंदाज की लोग आज भी खूब तारीफ करते हैं। हीमैन का 70 के दशक में यह अलग अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया था। आनंदजी, कल्याणजी (AnandJi Kalyanji) के दिल को छू लेने वाले सदाबहार म्यूजिक से सजा यह गाना किशोर कुमार की जादुई आवाज के चलते आज भी हिंदी संगीत प्रेमियों की जुबां पर छाया हुआ है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *