औषधीय गुणों से भरपूर किशमिश में कई रूप रंग देखने को मिलती है जिसमें काली किशमिश जिसे मुनक्का भी कहते हैं। बहुत ही हेल्दी मानी जाती है। इसके सेवन से शरीर का बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। खासकर महिलाओं में होने वाले प्रॉब्लम इसमें का उपयोग बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। आयरन ,पोटेशियम ,कैल्शियम और फाइबर से भरपूर काली किशमिश हमारी हड्डी और आंखों की स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है।
इतना ही नहीं काली किशमिश एंटीऑक्सीडेंट ,एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरस गुणों से भरपूर होती है। यह ओरल हेल्थ को बनाए रखने में मदद करती है और सेहत से जुड़े अन्य फायदे भी देती है। मुंह में छाले की समस्या का बार-बार होना ,खराब ओरल हेल्थ निशानी है ऐसे में काली किशमिश यानी मुनक्का खाना काफी फायदेमंद होता है।यहां जानते हैं इतनी सारी पोषक तत्वों से भरपूर काली किशमिश में होने वाले फायदे के बारे में।
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है
काली किशमिश में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी हमारी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं जिससे हम बार-बार होने वाले इन्फेक्शन से बचे रहते हैं। बीमारियों खतरा टलता है।
एनीमिया की समस्या को दूर करना
यह आयरन का बेहतरीनसोर्स है। रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन में जरूरी होता है। इसके लिए इनका डेली सेवन करना चाहिए। इससे हमारे शरीर में आयरन की कमी से होने वाली प्रॉब्लम एनीमिया को दूर किया जा सकता है।
एनर्जी बढ़ाएं
काली किशमिश ग्लूकोज और फ्रुक्टोज जैसे नेचुरल मिठास से भरपूर होती है जो शरीर में ग्लूकोज के स्तर को बनाए रखता है जिससे हमें काफी कम मात्रा में एनर्जी मिलती है।
आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं
काली किशमिश से मौजूद विटामिन-ए और पॉलीफेनोलिक फाइटोन्यूट्रिएंट्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट आंखों की रोशनी की बढ़ाने वाले होते हैं।
दिल और दिमाग को स्वस्थ बनाता हैं
काली किशमिश में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में सहायक होता है जिससे हमारा हार्ट हेल्दी रहता है।