Bihar News: बिहार में यहां होगा दो नई फोरलेन सड़क का निर्माण, इन जिलों की बदलेगी तकदीर 

Saroj kanwar
2 Min Read

Bihar News :  बिहार में केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा सड़क निर्माण को बेहतरीन बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण सड़कों के विकास पर ध्यान दिया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ शहरी सड़कों के निर्माण में भी सरकार महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।


बिहार में सड़क निर्माण को लेकर बड़ी खबर है। भागलपुर में दो फोरलेन सड़कें बनने जा रही हैं, जिसकी अनुमानित लागत 201 करोड़ रुपये है। ये सड़कें कोतवाली-अगरपुर-भागलपुर मार्ग और लोहिया पुल से अलीगंज बाइपास तक बनाई जाएंगी।

पथ निर्माण विभाग ने संशोधित डीपीआर मुख्यालय को भेज दी है, जिसमें पहले की त्रुटियों को सुधारा गया है।

कोतवाली-अगरपुर-भागलपुर मार्ग के लिए

 पहले इस सड़क को 7 मीटर चौड़ा करने की योजना थी, जिसकी लागत 77 करोड़ रुपये थी।अब ट्रैफिक लोड को देखते हुए इसे 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत 137.82 करोड़ रुपये होगी

लोहिया पुल से अलीगंज बाइपास तक की सड़क के लिए

 इस सड़क की लंबाई लगभग 4 किलोमीटर है।इसकी लागत 56.71 करोड़ से बढ़कर 64.62 करोड़ रुपये हो गई है।सड़क के दोनों ओर सुरक्षा रिफ्लेक्टर और साइड रेलिंग भी लगाई जाएंगी। बिहार में सड़क निर्माण होने से कई जिलों की तकदीर जाग जाएगी वहीं जिन गांव से यह सड़क गुजरेगी वहां जमीन के रेट में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा।

 बिहार सरकार के द्वारा इन सभी सड़कों के निर्माण के लिए डीपीआर भी मांगा गया है। पथ निर्माण विभाग में इस सड़क के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। इस सड़क के निर्माण होने से राज्य के लोगों को फायदा होगा। इससे आवागमन भी सुविधाजनक होगा।

निर्माण कार्य की योजना

  • दिसंबर 2025 तक सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की योजना है।
  • डीपीआर को मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
  • यह सड़क भागलपुर-हंसडीहा फोरलेन से जुड़ेगी, जिससे क्षेत्र में यातायात सुगम और तीव्र होगा।
TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *