Bhojpuriya New Song: ‘चार चाका ए जीजा’ नए भोजपुरी गाने ने मचाया धमाल, पवन सिंह और शिल्पी राज के नाम की मची धूम

Saroj kanwar
3 Min Read

Pawan Singh and Shilpi Raj New Song: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह और शिल्पी राज का नया गाना ‘चार चाका ए जीजा’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। पवन सिंह के साथ शिल्पी राज की सुरीली आवाज के चलते इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song) दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इस बार शिल्पी राज के साथ इस नए गाने में पवन सिंह (Pawan Singh new song) का दर्शकों को शिव भक्त का अंदाज देखने को मिला है। गाने में पवन सिंह चिलम के कस लगाते हुए भी नजर आ रहे हैं। 

बता दें कि इससे पहले पवन सिंह के जुलाई महीने में शिव कावड़ भजन के रूप में कई गाने (Pawan Singh songs) रिलीज हुए हैं। अब एक बार फिर अगस्त महीने में ‘चार चाका ए जीजा’ भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) में पवन सिंह का यह अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। अगस्त का महीना शुरू होते ही पवन सिंह और शिल्पी राज (Shilpi Raj song) की आवाज में आज 1 अगस्त को रिलीज हुआ भोजपुरी गाना ‘चार चाका  ए जीजा’ यूट्यूब पर भी लोगों द्वारा बार-बार देखा जा रहा है। 

पवन सिंह और संजना मिश्रा पर फिल्माया गया है नया भोजपुरी गाना (New Bhojpuri song) ‘चार चाका  ए जीजा’

आज 1 अगस्त को रिलीज हुआ नया भोजपुरी गाना ‘चार चाका  ए जीजा’ को पावर स्टार पवन सिंह (Power Star Pawan Singh) के साथ संजना मिश्रा पर फिल्माया गया है। शिल्पी राज की सुरीली आवाज और पवन सिंह के साथ संजना मिश्रा (Sanjana Mishra) का दमदार अभिनय के चलते यह नया भोजपुरी गाना (New Bhojpuri song) लोगों का दिल जीत रहा है। 

इस गाने के लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे हैं और संगीत प्रियांशु सिंह द्वारा दिया गया है। प्रियांशु सिंह के संगीत से सजे इस भोजपुरी गाने में कोरियोग्राफी गोल्डी जायसवाल और सनी सोनकर ने की है। डायरेक्शन बिभांशु तिवारी का है। इस गाने को आज 1 अगस्त को पवन सिंह ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने को रिलीज होते ही कुछ ही घंटे में 62 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *