वैदिक ज्योतिष में तुलसी को बहुतही पवित्र दर्जा दिया गया। भगवान विष्णु की पूजा के दौरान इसका काफी महत्व है। हिंदू धर्म में से आंगन में लगाकर रोज उसकी पूजा की जाती है। इसके साथ वास्तु शास्त्र में भी तुलसी के पौधे के लिए घर के लिए काफी शुभ माना गया है। ऐसे में अगर आप अपने घर में तुलसी का पौधा लगाना चाह रहे हैं तो आपको इसके नियम जान लेना चाहिए।
तुलसी को माता का रूप कहा गया
तुलसी को माता का रूप कहा गया और यहां से इसका पौधा घर में लगाने से पहले कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। शास्त्र में कहा गया है कि तुलसी का पौधा लगाने के लिए शुभ दिन का ध्यान रखना चाहिए। तुलसी का पौधा लगाने के लिए गुरुवार और शुक्रवार बेहद शुभ दिन है । इसके अलावा अगर आप चैत्र माह के गुरुवार या शुक्रवार को लाकर घर में लगाते हैं तो उसके खास लाभ मिलते और परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है।
शुभ महीने का विचार करना चाहिए
इसके अलावा शनिवार के दिन भी तुलसी का पौधा लगाया जा सकता है। इस दिन आप सुबह के समय तुलसी का पौधा लगाएंगे तो घर में आर्थिक परेशानी खत्म हो जाएगी। तुलसी का पौधा लगाने के लिए शुभ दिन के साथ शुभ महीने का विचार करना चाहिए।
इन महीनो में मौसम ज्यादा सर्द होता है
अक्टूबर ,नवंबर और फरवरी में तुलसी का पौधा लगा सकते हैं। इन महीनो में मौसम ज्यादा सर्द होता है ना ज्यादा गर्म। ऐसे भी तुलसी का पौधा लगाने पर वह हरा -भरा रहता है। शास्त्रों में कहा गया कि तुलसी के पौधे सोमवार, रविवार और बुधवार को ना लगाए। तुलसी के पौधे को लगाने के लिए ये दिन वर्जित किया गया। इसके अलावा एकादशी के दिन तुलसी पौधों को लगाना सही नहीं माना गया। इस दिन तुलसी का पौधा घर पर लाकर नहीं लगना चाहिए।इससे व्यक्ति के परिवार में दिक्कतें आती है और अशुभ की प्राप्ति होती है।