शादी के 7 साल बाद पति से तलाक ले रही है बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल, सोशल मीडिया दी जानकारी 

Saroj kanwar
2 Min Read

Saina Nehwal divorce:  बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल अपने पति परुप्पल्ली कश्यप से शादी के 7 साल बाद तलाक लेने वाली है। सोशल मीडिया पर साइना नेहवाल ने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वह और उनके पति पारुपल्ली अपने सहमति से अलग होने वाले हैं।साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप से जुड़ी इस खबर ने पूरे खेल जगत को हैरान कर दिया है।

 क्यों हो रहा है साइना नेहवाल का तलाक 

 साइना नेहवाल ने अपने इस फैसले के बारे में जानकारी देते हुए लिखा कि” जिंदगी हमें कभी-कभी अलग दिशाओं में ले जाती है “। बहुत सोच विचार के बाद कश्यप पारुपाली और मैने अलग होने का फैसला किया है। हम अपने और एक दूसरे के लिए शांति विकास और उपचार का विकल्प चुन रहे हैं। मैं खूबसूरत यादो के लिए आभारी हूं और आगे के लिए शुभकामनाएं देती हूं। उम्मीद है कि आप लोग हमारे निजता को समझेंगे और उसका सम्मान करेंगे।

 इस तरह शुरू हुई थी साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप की लव स्टोरी 

 साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 7 साल पहले शादी की थी। हैदराबाद स्थित पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी में ट्रेनिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और लंबे समय तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और इसके बाद 2018 में दोनों की शादी हो गई। दोनों ने अपने रिश्ते को गोपनीय रखा था और शादी तक इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं लगी।

 दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे लेकिन अचानक दोनों की अलग होने की खबर ने सबको हैरान कर दिया। अब लोगों के दिमाग में यही सवाल आ रहा है कि आखिर इतने मेच्योर कपल क्यों अलग हो रहे हैं। इस खबर में सबका दिल तोड़ दिया है। खेल जगत के बड़े-बड़े लोगों ने इस खबर पर रिएक्ट किया है। साइना नेहवाल ने प्राइवेसी की अपील की है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *