Elephant sitting on chair : जानवर इसानों की तरह अजीबोगरीब हरकतें करते रहते है. आए दिन सोशल मीडिया पर हाथी की कोई न कोई वीडियो देखने को मिल जाती है. हाथी ओर उसके छोटे बच्चे की क्यूट सी हरकतें सबका दिल जीत लेती है.
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रही है. इस वीडियो में आप एक छोटे से हाथी की शरारतें देख कर दंग रह जाएंगे. हाथी के बच्चे में बहुत वजन होता है.
इस वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म के इंस्टाग्राम पेज @tuskershelter ने शेयर किया गया है. इस वीडियो में आप देख सकते है कि नन्हा हाथी धीरे-धीरे कुर्सी के पास आता है और उस पर बैठने की कोशिश करता है.