आयुष्मान योजना की लिमिट पूरी, फिर भी मिल सकती है मदद?

Saroj kanwar
2 Min Read

Ayushman Card: सरकार ने आयुष्मान भारत योजना उन लोगों के लिए शुरू की है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और महंगे इलाज का खर्च नहीं उठा सकते। इस योजना के तहत साल में एक बार 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है।

अब सवाल ये है कि अगर कोई व्यक्ति पूरे 5 लाख रुपये खर्च कर चुका है, तो क्या वह आगे भी आयुष्मान कार्ड का उपयोग कर सकता है?

इसका जवाब है हां, लेकिन अगले वित्त वर्ष में।

सरकारी नियम के अनुसार, एक वित्तीय साल में (1 अप्रैल से 31 मार्च तक) ही आप 5 लाख रुपये तक इलाज का लाभ उठा सकते हैं।

अगर आपने एक साल के अंदर पूरी राशि खर्च कर दी है, तो आपको अगले साल अप्रैल के बाद फिर से योजना का फायदा मिलेगा।

कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड?

1. अपने नजदीकी CSC सेंटर जाएं।

2. वहां मौजूद कर्मचारी से अपनी पात्रता चेक करवाएं।

3. जरूरी दस्तावेज दिखाएं और फॉर्म भरें।

4. कुछ समय बाद आप अपना कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

किन्हें नहीं मिलता इस योजना का फायदा?

1. जिनकी सरकारी नौकरी है।

2. जिनकी सैलरी से PF कटता है या ESIC का लाभ मिलता है।

3. जो नियमित रूप से इनकम टैक्स भरते हैं।

4. ये लोग योजना के दायरे में नहीं आते, क्योंकि यह खास तौर पर गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बनाई गई है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *