Ayurveda Hub: देश का आयुर्वेद हब बनेगा मध्य प्रदेश, राज्य के इन शहरों में खुलेंगे 8 आयुर्वेद कॉलेज 

Saroj kanwar
2 Min Read

Ayurveda Hub: मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के द्वारा बनाई गई नीति से मध्य प्रदेश जल्द ही आयुर्वेद हब बनने वाला है। अगले 18 महीना में मध्य प्रदेश में 8 नए आयुर्वेद कॉलेज स्थापित किए जाएंगे जो आयुर्वेद चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा।
 मध्य प्रदेश में 8 नए आयुर्वेद कॉलेज भी खोले जाएंगे। इन कॉलेजों को राज्य के सागर, शहडोल, नर्मदापुरम, बालाघाट, मुरैना, झाबुआ और शुजालपुर शुरुकिया जाएगा। इसके अलावा डिंडोरी में जिला खनिज प्रतिष्ठान मध्य से भी एक नया आयुर्वेद कॉलेज का स्थापना किया जाएगा।

  सामने आई जानकारी के अनुसार इन सभी कॉलेज के निर्माण में लगभग 70 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। आपको बता दे कि इन सभी कॉलेजों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी ताकि बच्चे अच्छे से पढ़ाई कर सके। इन सभी कॉलेजों में काफी ज्यादा वैकेंसी भी आएगी जिस रोजगार के अवसर बढ़ जाएंगे।

 मध्य प्रदेश में आयुर्वेद कॉलेज खुलने से राज्य के बच्चों को पढ़ने का अवसर मिलेगा इसके साथ ही साथ रोजगार के अवसरों में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। राज्य सरकार के द्वारा इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत मध्य प्रदेश को 180 करोड़ रुपए का अनुदान प्रदान किया है, जो मार्च 2026 तक के लिए स्वीकृत किया गया है। इस अनुदान से आयुर्वेद कॉलेजों के साथ-साथ आयुष चिकित्सा सेवाओं का विस्तार होगा। इन कॉलेजों के लिए 1570 नए पदों पर भर्ती भी की जाएगी, जिससे आयुर्वेद चिकित्सा क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

इस संबंध में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, ये पहल न सिर्फ प्रदेश में आयुर्वेद को बढ़ावा देगी, बल्कि मेडिकल टूरिज्म को भी प्रोत्साहित करेगी। इससे मध्य प्रदेश देश में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रणी बन सकेगा। ये कदम राज्य को स्वास्थ्य सेवाओं और आयुर्वेद शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर स्थापित करेगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *