आशिका पक्ष में और नित्या विपक्ष में प्रथम स्थान पर

Saroj kanwar
1 Min Read

Mahu News: नगर के वरिष्ठ पत्रकार सत्यनारायण चौधरी की स्मृति में कन्या शाला में वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सीएमओ मयूरी वर्मा और निर्णायक शिक्षक पवन सोनी, विजय देव, अजय चौधरी थे। अतिथियों का स्वागत प्रेम राठौड़, शैलेन्द्र यादव, टोनी जैन, अनिल कुशवाह, अंकित जैन ने किया।सरस्वती वंदना सहज जैन ने प्रस्तुत की। वाद-विवाद का विषय था “सोशल मीडिया ने पारंपरिक पत्रकारिता की भूमिका को कमजोर कर दिया है।” छात्र-छात्राओं ने पक्ष-विपक्ष में अपनी बात रखी। मार्गदर्शन आदित्य प्रजापत ने किया।

पक्ष में प्रथम स्थान आशिका गुप्ता (लॉर्ड रामा स्कूल) और द्वितीय आयुषी चावड़ा (गौतमज्ञान मंदिर स्कूल) रहे। विपक्ष में प्रथम नित्या नामदेव (लॉर्ड रामा स्कूल) और द्वितीय तमन्ना सिसोदिया (शासकीय कन्या उमा वि) रहे।

संचालन नवनीत भावसार ने किया। अंत में सभी प्रतिभागियों को नीम का पौधा देकर संरक्षण का संकल्प दिलवाया गया। इस दौरान महेश कुमार झाला, रविन्द्र शर्मा, कपिल शर्मा, अमन जोशी समेत कई लोग मौजूद थे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *