Anganwadi : आंगनबाड़ी वर्करों की हुई मौज, सरकार ने मानदेय में की बढ़ोतरी

Saroj kanwar
2 Min Read

आंगनबाड़ी सेविका व सहायकों की सरकार की तरफ से मौज कर दी है। आंगनबाड़ी वर्करों की लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग की जा रही थी। अब सरकार ने मानदेय बढ़ाने का फैसला लिया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को अपने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी। अब आंगनबाड़ी सेविकाओं को सात हजार की जगह नौ हजार और सहायिकाओं को चार हजार की जगह 4500 रुपये मानदेय मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि राज्य में बच्चों व गर्भवती महिलाओं के पोषण तथा जीवन स्तर में सुधार करने में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसका सम्मान करते हुए उनके मानदेय में वृद्धि का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवंबर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के पोषण तथा स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है।

इसके लिए समेकित बाल विकास परियोजना के माध्यम से छह प्रकार की सेवाएं दी रही है। इन सेवाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से लाभांवितों को उपलब्ध कराने में आंगनबाड़ी सेविकाएं तथा सहायिकाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

80 पिंक बसों को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग से महिलाओं के लिए 80 पिंक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की सभी 1065 बसों में ई-टिकटिंग सुविधा का भी आरंभ किया। उन्होंने कहा कि पिंक बसों से महिलाओं का सफर सुरक्षित और आरामदायक होगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *