बेस्ट ब्लूटूथ हेडफ़ोन: आजकल भारतीय बाज़ार में ईयरबड्स की खूब मांग है। इसी तरह, ब्लूटूथ हेडफ़ोन भी अपनी बेहतरीन साउंड क्वालिटी और बिल्ड क्वालिटी के कारण बहुत लोकप्रिय हैं।
अगर आप काफी समय से एक ब्लूटूथ हेडफ़ोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए खुशखबरी है, क्योंकि हम आपको ₹1500 से कम कीमत में उपलब्ध कुछ बेहतरीन ब्लूटूथ हेडफ़ोन के बारे में बताने जा रहे हैं। ये हेडफ़ोन एक बार चार्ज करने पर 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ देते हैं, और इन्हें खरीदने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इस सूची में बोट कंपनी का एक शानदार हेडफोन शामिल है, जो बेहतरीन साउंड क्वालिटी देता है और इसमें 40 मिमी के ड्राइवर लगे हैं। इस हेडफोन में 40 मिलीसेकंड का लो-लेटेंसी बीस्ट मोड है और ENx टेक्नोलॉजी की बदौलत इसकी बैटरी लाइफ दमदार है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह 40 घंटे तक चल सकता है। आप इन हेडफोन्स को अमेज़न से 1,199 रुपये में आसानी से खरीद सकते हैं।
नॉइज़ हेडफोन्स
नॉइज़ ब्रांड का यह हेडफ़ोन दमदार बैटरी के साथ आता है जो एक बार फुल चार्ज करने पर 50 घंटे तक चलती है। यह कम लेटेंसी के साथ लैग-फ्री अनुभव प्रदान करता है। इसमें ट्रू बास और 40 मिमी ड्राइवर हैं। साथ ही, इसमें डुअल पेयरिंग और बेहतर कनेक्टिविटी की सुविधा भी है। इसमें ब्लूटूथ, AUX, SD कार्ड और FM रेडियो शामिल हैं। यह Amazon पर 1399 रुपये में उपलब्ध है और इसे IPX5 रेटिंग मिली है।
ट्रूक ऑरा बास
इन ईयरबड्स का डिज़ाइन बेहद क्लासी है। 40 मिमी ड्राइवर्स और दमदार बास के साथ ये हेडफोन बेहतरीन साउंड क्वालिटी देते हैं। इनमें डुअल पेयरिंग की सुविधा भी है। क्रिस्टल क्लियर साउंड और बेहद मुलायम ईयर कुशन के साथ ये हेडफोन उपलब्ध हैं। IPX5 रेटिंग के साथ, इन्हें हल्की बारिश में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। बैटरी 50 घंटे तक का बैकअप देती है। कीमत की बात करें तो, आप इन्हें Amazon India से ₹1,299 में खरीद सकते हैं।
अब ये ब्रांड अलग-अलग फीचर्स और थोड़ी अलग कीमतों वाले अन्य मॉडल भी पेश कर रहे हैं। अगर आप और भी एडवांस फीचर्स वाले हेडफोन ढूंढ रहे हैं, तो आपको Amazon की वेबसाइट पर जाना होगा।