आलिया, सिद्धार्थ और वरुण बने पैरेंट्स, करण जौहर के तीनों स्टूडेंट्स की जिंदगी में आई ये खास समानता

Saroj kanwar
1 Min Read

आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा की लव स्टोरी की शुरुआत ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के सेट पर हुई थी। दोनों ने लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट किया और बी-टाउन के चर्चित कपल्स में गिने जाने लगे। हालांकि, 2017 में उनके रिश्ते का अंत हो गया। कहा जाता है कि उसी दौरान सिद्धार्थ ने आलिया को एक प्यारी सी कैट गिफ्ट की थी, जिसका नाम ‘एडवर्ड’ है और वह आज भी आलिया के साथ रहती है।

Alia

समय के साथ दोनों ने अपनी-अपनी राहें चुनीं और आगे बढ़ते हुए अब वे अपने-अपने जीवनसाथियों के साथ एक नई ज़िंदगी शुरू कर चुके हैं। आलिया जहां रणबीर कपूर के साथ बेटी राहा की मां बनी हैं, वहीं सिद्धार्थ ने कियारा आडवाणी से शादी के बाद अब एक नन्हीं परी का स्वागत किया है।

Kiara

दिलचस्प बात यह है कि दोनों ने ही अपनी शादियों को बहुत निजी रखा बिना किसी बड़े इवेंट या पब्लिसिटी के, सिर्फ करीबी लोगों की मौजूदगी में उन्होंने सात फेरे लिए। अब, ये एक्स-को-स्टार्स सिर्फ एक जैसी प्रोफेशनल जर्नी ही नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ में भी समान अनुभव साझा कर रहे हैं—दोनों गर्ल पैरेंट हैं और खुशहाल फैमिली लाइफ जी रहे हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *